Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

90 के दशक की एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, महाकुंभ में लिया ये फैसला, बदला अपना नाम

90 के दशक की एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, महाकुंभ में लिया ये फैसला, बदला अपना नाम
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया गया है। अब वो ममता नंद गिरि नाम से जानी जाएंगी। उन्होंने संगम तट पर अपना पिंडदान किया। उनका पट्टाभिषेक आज शाम 6 बजे हो चुका है। साथ ही उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इससे पहले दोनों के बीच बहुत देर तक महामंडलेश्वर बनने को लेकर चर्चा हुई।

24 साल बाद भारत वापिस लौटीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने साल 2000 में भारत छोड़ दिया था। वो अब 24 साल बाद दोबारा भारत वापस लौटी हैं। उन्हें सालों बाद भारत में देख सभी लोग ये कयास लगा रहे थे कि वो बॉलीवुड में वापसी करेंगी। तो वहीं कुछ लोगों का कहना था कि यह बिग बॉस 18 में नजर आएंगी। हालांकि अब उन्होंने इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए बताया था कि वो महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने भारत वापस आई हैं।

साल 2016 में ड्रग्स केस में आया था नाम

भारत वापिस लौटने पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियों साझा किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘हाय सभी को,  मैं ममता कुलकर्णी हूं और मैं भारत, आमची मुंबई में 25 साल बाद लौटी हूं। मैं साल 2000 में भारत छोड़कर गई थी और 2024 में वापस आई हूं। मैं यहां हूं और बहुत भावुक हो रही हूं, मुझे समझ नहीं आ रहा कि कैसे इसे एक्सप्रेस करूँ।’

कई बड़ी फिल्मों में किया काम

ममता कुलकर्णी ने करण-अर्जून, सबसे बड़ा खिलाड़ी, नसीब, चाइना गेट और तिरंगा जैसी फिल्मों में काम किया है। वो अक्षय कुमार, सलमान खान गोविंदा जैसे कई बड़े स्टारों के साथ लीड रोल में नजर आई हैं।  एक्ट्रेस ने साल 2002 में ड्रग्स माफिया विक्की गोस्वामी से शादी की थी, इसके बाद साल 2016 में एक्ट्रेस का नाम एक ड्रग्स केस में भी आया था।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts