Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दतिया : सांसद कंगना रनौत ने मां पीतांबरा शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना, भारतीय परिधान में नजर आई एक्ट्रेस

दतिया : सांसद कंगना रनौत ने मां पीतांबरा शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना, भारतीय परिधान में नजर आई एक्ट्रेस
दतिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने आज मध्य प्रदेश के दतिया स्थित मां पीतांबरा शक्तिपीठ में माता का आशीर्वाद लिया। पारंपरिक भारतीय परिधान में सजी कंगना ने पूरे भक्ति भाव के साथ मां पीतांबरा देवी की पूजा-अर्चना की और महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक किया।

मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा

दरअसल, सुबह के समय कंगना रनौत शक्तिपीठ पहुंचीं। वहां पुजारियों के सान्निध्य में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव पर दुग्ध अभिषेक किया। श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए कंगना ने मंदिर प्रांगण में लोगों का अभिवादन किया। श्रद्धालु उनकी एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए उत्साहित नजर आए। कंगना रनौत के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की थी। देखें वीडियो...

भारतीय संस्कृति में रमी नजर आईं कंगना

मा पीतांबरा पीठ में दर्शन करते समय कंगना पूरी तरह से भारतीय संस्कृति में रमी नजर आईं। पारंपरिक वेशभूषा में उन्होंने मां के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

सांसद बनने के बाद पहली बार दतिया दौरा

गौरतलब है कि कंगना रनौत हाल ही में भाजपा से राज्यसभा सांसद बनी हैं। यह उनके सांसद बनने के बाद मां पीतांबरा शक्तिपीठ का पहला दौरा था। उन्होंने इसे अपने लिए एक सौभाग्यशाली और आध्यात्मिक अनुभव बताया। मंदिर में दर्शन के बाद कंगना ने कहा, "माँ पीतांबरा देवी के दर्शन कर मुझे अपार शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ। यह स्थान भारतीय संस्कृति और आस्था का अद्भुत केंद्र है।" मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने कंगना की सादगी और भक्ति भाव की प्रशंसा की। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें लीं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts