Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

साउथ एक्टर अजित कुमार का दुबई में कार एक्सीडेंट, रेसिंग ट्रैक पर कई बार घूमी कार, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

साउथ एक्टर अजित कुमार का दुबई में कार एक्सीडेंट, रेसिंग ट्रैक पर कई बार घूमी कार, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
मुंबई। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजित कुमार का दुबई में कार रेसिंग के दौरान एक्सीडेंट हो गया। उनकी तेज रफ्तार पोर्श कार रेसिंग ट्रैक पर बैरियर से टकरा गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी कार के परखच्चे उड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अजित कुमार को कोई चोट नहीं आई है।

अजित दुबई में कार रेसिंग की प्रैक्टिस कर रहे थे

साउथ सुपरस्टार अजित कुमार आगामी कार रेसिंग में भाग लेने के लिए दुबई में हैं। एक्टर 24H दुबई 2025 कार रेसिंग कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट करेंगे। मंगलवार को प्रैक्टिस के दौरान उनकी कार 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हुए ट्रैक पर लगी सेफ्टी फेंस से टकरा गई। एक्सीडेंट के बाद उनकी कार घूमती हुई रुक गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनकी कार के टुकड़े बिखर गए। तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...

एक्सीडेंट का वीडियो वायरल

अजित कुमार के इस कार एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी तेज रफ्तार कार ट्रैक के पास लगे एक सिक्योरिटी बैरियर से टकराती है और 7 बार घूमने लगती है। हालांकि राहत की बात यह रही कि अजित कुमार इस हादसे में बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। मोटर रेसिंग में ऐसी घटनाएं आम हैं। लेकिन वीडियो देख कर उनके फैंस को चिंता होने लगी थी और लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे।

अजित कुमार की रेसिंग टीम

आपको बता दें कि अजित कुमार अपनी टीम 'अजित कुमार रेसिंग' के साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। टीम के अन्य सदस्य मैथ्यू डेट्री, फैबियन डुफिक्स और कैमरन मैकलियोड भी उनके साथ हैं। अजित को रेसिंग का शौक उनके यंग दिनों से रहा है। 2000 के दशक में उन्होंने मोटर रेसिंग पर फोकस करने के लिए कुछ समय के लिए एक्टिंग से भी ब्रेक लिया था।

मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट

फैंस की चिंता को देखते हुए अजित कुमार के मैनजेर सुरेश चंद्रा ने उनका हेल्थ अपडेट जारी किया। उन्होंने कहा,”अजित को कोई चोट नहीं आई है, वह स्वस्थ हैं। जब यह घटना हुई, तब वह 180 किमी की रफ़्तार से गाड़ी चला रहे थे।”
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts