Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IIT-इंदौर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी पकड़ाया, ISI के नाम से आया था मेल

IIT-इंदौर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी पकड़ाया, ISI के नाम से आया था मेल
इंदौर। इंदौर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के कैंपस में स्थित केंद्रीय विद्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी शुक्रवार को पकड़ा गया है। आरोपी ने डराने के लिए ई-मेल भेजा था। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी। जानकारी के मुताबिक, 17 जुलाई को बम की धमकी वाला ईमेल मिला था। आरोपी की पहचान चेतन सोनी निवासी इंदौर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उज्जैन के बड़नगर का रहने वाला है।

ISI के नाम से आया था मेल

सिमरोल थाने में मिली शिकायत के मुताबिक, पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (ISI) नाम वाली एक आईडी से यह ईमेल स्कूल के आधिकारिक ईमेल एड्रेस पर भेजा गया था। स्कूल प्रिंसिपल को शाम 5:22 बजे ये ईमेल मिला। इसमें ईमेल भेजने वाले ने 15 अगस्त को स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। ईमेल में कई अपशब्दों का भी उपयोग किया गया था।

जहन्नुम पहुंच जाओगे…

धमकी और अपशब्दों के साथ ही इस ईमेल में यह भी लिखा गया कि, जल्द ही तुम जहन्नुम पहुंच जाओगे। बाद में स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस को इस बारे में बातया। घटना के बाद सिमरोल स्थित आईआईटी कैंपस के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। ये भी पढ़ें- ‘जल्द जहन्नुम पहुंच जाओगे…’ IIT इंदौर कैंपस स्थित केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ISI के नाम से आया मेल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts