Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिक्किम में हादसा : गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 4 जवानों की गई जान; MP के प्रदीप पटेल भी शामिल

सिक्किम में हादसा : गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 4 जवानों की गई जान; MP के प्रदीप पटेल भी शामिल
गंगटोक। सिक्किम के पाकयोंग जिले में गुरुवार को भारतीय सेना का वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। सेना की गाड़ी 700 से 800 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चार जवान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सेना के अफसर और पुलिस की की टीमें मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं मृतकों में मध्य प्रदेश के ड्राइवर प्रदीप पटेल भी शामिल हैं।

सड़क से फिसलकर खाई में गिरी गाड़ी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के बिन्नागुड़ी में तैनात सेना के ईएमसी कर्मियों को ले जा रहा वाहन रेनॉक-रोंगली राजमार्ग पर वर्टिकल भीर में सड़क से फिसल गया और नीचे जंगल में जा गिरा। सेना की गाड़ी लगभग 700 से 800 फीट नीच फिसली है। इस हादसे में जेसीओ समेत चार जवानों की जान चली गई है।

जवानों की हुई शिनाख्त

पुलिस ने बताया कि वाहन में चार लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के ड्राइवर प्रदीप पटेल, इंफाल के सीएफएन डब्ल्यू पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के. थंगापंडी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, सैन्यकर्मियों के शव सेना को सौंप दिए गए हैं। ये भी पढ़ें- RDVV में जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई, 1500 की रिश्वत लेते प्यून गिरफ्तार, डिग्री देने के एवज में मांगी थी घूस
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts