PlayBreaking News

MP में हादसा : खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, डॉक्टर की मौके पर मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

Follow on Google News
MP में हादसा : खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, डॉक्टर की मौके पर मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा
शहडोल। मध्य प्रदेश में हादसों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। इसी बीच शहडोल जिले के सोहागपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार चला रहे डॉक्टर की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

कार से देर रात घर लौट रहे थे डॉक्टर

जानकारी के मुताबिक, सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे धनपुरी होम्योपैथी औषधालय में पदस्थ डॉक्टर पुष्पराज सिंह घर जा रहे थे। तभी रॉन्ग साइड में खड़े ट्रक में उनकी कार घुस गई। हादसे की सूचना पुलिस को वहां से गुजर रहे लोगों ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब डॉक्टर की मौत हो चुकी थी। डॉक्टर पुष्पराज सिंह की पत्नी भी होम्योपैथिक डॉक्टर हैं और उनके दो छोटे बच्चे हैं। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

मैहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 की मौत, 11 घायल

मध्य प्रदेश के मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र के रूझौडी गांव के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली के अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण उसमें सवार 2 श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि 11 घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार को श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सोमपाल (20) और चिड्डा पाल (60) की मौत हो गई। जबकि, ग्यारह अन्य घायल हो गए, जिनमें रवीना, लिल्ली और विश्राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें- कलेक्टर से मिलने 12 KM पैदल चले 200 स्टूडेंट्स, रास्ते में SDM, तहसीलदार, BEO और TI ने समझाया तब जाकर माने, जानिए कहां की है घटना मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts