Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हाइब्रिड मॉडल स्वीकार करो या पाक के बिना होगी चैंपियंस ट्रॉफी

आईसीसी का पीसीबी को अल्टीमेटम
हाइब्रिड मॉडल स्वीकार करो या पाक के बिना होगी चैंपियंस ट्रॉफी

नई दिल्ली/दुबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अड़ियल रुख पर कड़ा रवैया अपनाते हुए कहा है कि वह या तो हाइब्रिड मॉडल अपनाए या फिर इस प्रतियोगिता से बाहर होने के लिए तैयार रहे। पीसीबी ने शुक्रवार को दुबई में आईसीसी कार्यकारी बोर्ड की आपात बैठक में हाइब्रिड मॉडल के अनुसार प्रतियोगिता की मेजबानी करने से स्पष्ट इनकार कर दिया था।

आपात बैठक का उद्देश्य अगले साल फरवरी-मार्च में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करना था, लेकिन सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत के पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार करने के बावजूद पीसीबी ने एक बार फिर हाइब्रिड मॉडल को खारिज कर दिया था।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts