कार्यस्थल पर करीब 42 प्रतिशत महिला कर्मचारी भेदभाव की होती हैं शिकार: रिपोर्ट

कार्यस्थल पर करीब 42 प्रतिशत महिला कर्मचारी भेदभाव की होती हैं शिकार: रिपोर्ट

मुंबई। करीब 42% महिलाओं को कार्यस्थल पर भेदभाव का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद कॉरपोरेट क्षेत्र की 90% महिलाएं करियर में आगे बढ़ने के लिए अतिरिक्त मेहनत करने को तैयार हैं। वैश्विक पेशेवर सेवा फर्म एऑन ने ‘2024 वॉयस ऑफ वुमेन स्टडी इंडिया’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। एऑन का अध्ययन देश की 560 से अधिक कंपनियों की 24,000 पेशेवर महिलाओं के जवाबों पर आधारित है।

मातृत्व अवकाश के बाद परेशान हुईं

इसके मुताबिक, तीन-चौथाई महिलाओं ने कहा कि मातृत्व अवकाश के बाद उन्हें एकदो साल के लिए करियर में झटका झेलना पड़ा। करीब 40% महिलाओं को वेतन पर नकारात्मक असर देखने को मिला।

37 प्रतिशत महिलाओं से हुआ असंवेदनशील व्यवहार

रिपोर्ट के अनुसार- 37 प्रतिशत महिला कर्मचारियों को असंवेदनशील व्यवहार का अनुभव भी करना पड़ा है। हालांकि, 90 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने कहा कि वे प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए अतिरिक्त समय देने, चुनौतीपूर्ण कामों के लिए खुद आगे आने और खुद को बेहतर बनाने के लिए तैयार हैं। सर्वेक्षण में शामिल करीब छह प्रतिशत महिलाओं ने कम-से-कम एक बार यौन उत्पीड़न का सामना करने की पीड़ा भी जताई है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts