People's Update
Wednesday, March 11, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 11, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    आपराधिक रिकॉर्ड देख हाईकोर्ट ने खारिज की रीवा के यूट्यूबर की अग्रिम जमानत
    ताजा खबर

    Aaj ka Rashifal 23 January 2025 : करियर और प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

    Publish Date: 23 Jan 2025, 6:30 AM (IST)Reading Time: 18 Minute Read
    Follow on Google News
    Aaj ka Rashifal। आज 23 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार है। गुरुवार का दिन बृहस्पति देव को समर्पित होता है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

    मेष राशि (Aries)

    शुभ रंग – नीला, गुलाबी लकी नंबर – 6 आज आप समाज और आम लोगों में वाहवाही प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। परिवार और वैवाहिक जीवन सुख और संतोष से भरपूर रहेगा। वाहनसुख प्राप्त कर सकेंगे। प्रियजनों के साथ प्रेम के पल गुजार सकेंगे। आपके विचार अधिक उग्र बनेंगे और आपके व्यवहार दूसरे पर हावी होंगे। आप बौद्धिक विचार- विमर्श में भाग ले सकेंगे परंतु अभी आपको समाधानकारी व्यवहार अपनाना आवश्यक है। व्यापारी अपने व्यापार में लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
    • व्यापार और करियर - दिन का पहला भाग दिलचस्प रहता नजर आ रहा है। आप पैसे कमाने के नए आइडियाज पर काम करेंगे। दिन के दूसरे भाग में, आप उन विचारों को लागू करने में व्यस्त होंगे। आप मुश्किलों को आसानी से संभाल पाएंगे। गणेशजी के अनुसार आज आप पूरे दिन उर्जा से भरे रहेंगे।
    • धन और वित्त - आज आप अपने संपर्कों का विस्तार करने में सक्षम होंगे, जो भविष्य में आपके काफी काम आएंगे। अगर आप अपने इन संपर्कों से अच्छी तरह से पेश आते है, तो आपको उनसे निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।
    • प्रेम और संबंध – आज आप वर्कप्लेस पर अपनी काफी सारी ऊर्जा खर्च कर सकते है। इससे आपको थकान हो सकती है और इस कारण आप अपने प्यार के साथ बातचीत के मूड में शायद ही होंगे। लेकिन आपको ब्रेक लेने की सलाह दी जाती है। अन्यथा, आप अपनी लव लाइफ में संतुष्टि नहीं पा सकेंगे।
    • स्वास्थ्य और कल्याण - आज आपको अपने काम पूरे करने के लिए अधिक ऊर्जा की जरूरत पड़ सकती है। आप कड़ी मेहनत करेंगे, लेकिन ये सुनिश्चित करें कि इसका असर आपकी सेहत पर भारी ना पड़े। आपको अधिक काम से बचने और कुछ आराम करने की सलाह दी जाती है।

    वृषभ राशि (Taurus)

    शुभ रंग – हरा, फिरोजी लकी नंबर – 5 शारीरिक मानसिक स्वस्थता के कारण आप अपना काम आयोजन अनुसार पूरा कर सकेंगे। आपको आर्थिक लाभ हो सकेंगे। अस्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। ननिहाल में से अच्छा समाचार मिलेगा। आफिस में सहकर्मीगण आपकी मदद करेंगे। विलंब में पड़े हुए कार्य पूरे होंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।
    • व्यापार और करियर - टेक्निकल समस्याएं आपको कुछ प्रोग्रामिंग कोड पर फिर से काम करने के लिए मजबूर कर सकती हैं। आप ऐसा महसूस कर सकते हैं जैसे आप अपने कंप्यूटर से बंधे हैं। लेकिन इसको लेकर आपको चिंता नहीं करनी चाहिए, क्यूंकि ऐसी स्थिति सिर्फ एक दिन के लिए है।
    • धन और वित्त - गणेशजी का मानना है कि आज आप अधिक तार्किक होंगे और इसलिए आप उन चीजों से दूर रहेंगे जिनको रूटीन लाइफ का हिस्सा बनाने की जरूरत नही है। साथ ही आप उन चीजों को करने से बचेंगे जो भारी खर्च करा सकती हैं।
    • प्रेम और संबंध – गणेशजी का मानना है कि वर्कप्लेस पर एक व्यस्त दिन आपको मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपकी शाम शानदार बीतने वाली है। आप अपने नजदीकी और प्रियजनों को फोन कर सकते हैं और परिवार, रिश्तेदारों और अपने प्यार के साथ सुखद समय बिता सकते हैं। जो कि क्रमश: आपके रिश्ते को बढ़ावा देगा।
    • स्वास्थ्य और कल्याण - सेहत की दृष्टि से ये आपके लिए कमजोर दिन है इसलिए आपको अपने दिमाग या शरीर पर ज्यादा तनाव नहीं देना चाहिए। गणेशजी की सलाह है कि काम के बीच में आपको ब्रेक लेना चाहिए अन्यथा आप बहुत ज्यादा थकान महसूस कर सकते हैं।

    मिथुन राशि (Gemini)

    शुभ रंग – केसरिया, पीला लकी नंबर – 3 नए कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा नहीं है। गणेशजी कहते हैं कि आपको जीवनसाथी और संतानों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। किसी के साथ चर्चा में स्वाभिमान को ठेस पहुँच सकती है, इसलिए सावधान रहना जरूरी है। स्त्री मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। शरीर और मन से अस्वस्थ रहेंगे और उसके कारण उत्साह में कमी आएगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
    • व्यापार और करियर - वर्कप्लेस पर अपनी स्किल को निखारने के लिए ये अनुकूल दिन है। आप अपने सहयोगियों के साथ अनौपचारिक मामलों पर चर्चा करने में व्यस्त हो सकते हैं लेकिन गणेशजी का मानना है कि यदि आप अपने पारस्परिक संबंध सुधारते हैं, तो आप अपने कम्यूनिकेशन स्किल को सुधारने में सक्षम होंगे।
    • धन और वित्त - गणेशजी का मानना है कि आपके पास जो कुछ भी है उससे आप संतुष्ट होंगे। आप अपनी वित्तीय स्थिति से भी खुश रह सकते हैं। कुल मिलाकर, ये दिन आपके लिए वित्तीयमोर्चे पर अच्छा और फलदायी दिखता है।
    • प्रेम और संबंध – अभिव्यक्ति के मामले में आपका प्यार चाहता है कि आप अपने स्वभाविक अंदाज में सामने आए। अपने साथी के प्रति प्रेम और स्नेह दिखाने पर ही आपको भी उससे बदले में प्रेम और स्नेह मिलेगा। आप दिल के मामलों को शायद गंभीरता से नहीं लेंगे, लेकिन आपके पास अपनी लव लाइफ को सफल बनाने की क्षमता है।
    • स्वास्थ्य और कल्याण - आज, आप विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इसके अलावा, आपका दिन फुल एनर्जी से भरा हुआ प्रतीत होता है। यानि आज आप पॉजिटिव वाइब्स से घिरे होंगे। इसके अलावा तनाव से छुटकारा पाने के लिए आप एंटरटेनमेंट की जरूरत महसूस कर सकते हैं।

    कर्क राशि (Cancer)

    शुभ रंग – क्रीम, सफेद लकी नंबर – 7 आपको आज आलस और भय का अनुभव होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन में हताशा छा जाएगी। छाती में कोई पीड़ा या तकलीफ हो सकती है। परिवारजनों और सगे सम्बंधियों के साथ चर्चा और विवाद हो सकता है। नींद नहीं आएगी। सार्वजनिक रूप में स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे, इसका ध्यान रखें। अधिक खर्च हो सकता है। जलाशयों के अधिक नजदीक न जाएं।
    • व्यापार और करियर - ऑफिस में आपका ये आज का दिन अच्छा रहने की संभावना है। जिसमें रूटीन के काम को छोड़कर करने के लिए बहुत कुछ नहीं होगा। हालांकि, गणेशजी का मानना है कि आपको इस फ्री टाइम का लाभ उठाना चाहिए और इसे सेल्फ-डवलपमेंट के लिए उपयोग करना चाहिए। आज आप जिम्मेदारी ले सकते हैं और धीरे-धीरे प्रगति कर सकते हैं।
    • धन और वित्त - आप जो कुछ हासिल करना चाहते हैं, उसके लिए सितारे आपके लिए अनुकूल होने की संभावना है। आज आप अपनी फाइनेंस कंडीशन से खुश रहेंगे। गणेशजी का मानना है कि ये दिन वित्त के मामले में आपके लिए उपयोगी नजर आ रहा है।
    • प्रेम और संबंध – शाम का समय आप अपने प्यार का मनोरंजन करने में तीत करेंगे। गणेशजी का मानना है कि आज आप अपने प्रिय की रोमांटिक भावना को उत्तेजित करने के मूड में हो सकते हैं और आपका समर्थन और भावनात्मक स्थिरता आपके रिश्ते को ठोस बना देगी।
    • स्वास्थ्य और कल्याण - गणेशजी का मानना है कि आज का ये दिन आपके लिए मुश्किल हो सकता है क्योंकि आपका दिमाग अनिश्चित होगा। वहीं दूसरों के लिए आपकी भावनाएं असंगत होंगी जो आपको तनाव दे सकती हैं। आज, आपको अपनी ऊर्जा बचाने के लिए परिजनों के साथ टकराव से बचना चाहिए।

    सिंह राशि (Leo)

    शुभ रंग – हरा, फिरोजी लकी नंबर – 5 गणेशजी कहते हैं कि आज अपना शरीर और मन प्रसन्न रहेगा। भाई- बंधुओं के साथ का समय अधिक आत्मीयतापूर्ण रहेगा। मित्रों और सम्बंधियों के साथ बाहर घूमने जाएंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ आनंद मना सकेंगे। भाग्य अधिक साथ देगा। नए कार्य शुरू करने के लिए उचित दिन है। संगीत और कला में आपकी रुचि बढ़ेगी।
    • व्यापार और करियर - दिन की शुरूआत में आप अपने काम को लेकर कल्पनाओं और भावनाओं के बहाव में बह सकते है। जबकि दोपहर में आप विरोधाभासी बन सकते है। हालांकि इसका असर आपके काम पर नहीं होगा। गणेशजी का मानना है कि दिन के अंत में आप अपने अंतिम उद्देश्य के प्रति अधिक व्यावहारिक होंगे।
    • धन और वित्त - गणेशजी का मानना है कि आप घटिया चीजें खरीदना पसंद नहीं करते हैं, और ना ही आप सामान्य जीवन जीना पसंद करते हैं। आप अपने स्टेटस को रॉयल बनाना चाहते हैं। और उस स्टेटस को पाने के लिए आप काफी पैसा खर्च करेंगे।
    • प्रेम और संबंध – आज आपकी लव लाइफ बेक सीट ले सकती है, क्योंकि आज आपके लिए कैरियर में प्रोग्रेस करना महत्वपूर्ण होगा । अपने जीवनसाथी के संपर्क में रहना आपको सुरक्षित महसूस करा सकता है लेकिन आप अपने प्रियजन के लिए अपना कीमती समय नहीं निकाल पाएंगे।
    • स्वास्थ्य और कल्याण - आज, आप काम करने के मूड में शायद ही होंगे। आप कुछ क्रिएटिव या कुछ अलग करना पसंद कर सकते हैं जो आप सामान्यत: नियमित रूप से नहीं करते हैं। गणेशजी का मानना है कि आज आपका अधिकांश समय आपके मूड को संतुलित करने में जाएगा।

    कन्या राशि (Virgo)

    शुभ रंग – भूरा, सलेटी लकी नंबर – 4 आज आपके परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी और परिवारजनों के साथ आनंद मना सकेंगे। आज आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। प्रवास करने की संभावना है। मिष्टान्न का रसास्वादन करने का आनंद पा सकेंगे। आयात- निर्यात के व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गणेशजी उग्र विवाद या चर्चा से दूर रहने के लिए कहते हैं।
    • व्यापार और करियर - आज आप ये सुनिश्वित कर सकते है कि लोगों के साथ टकराव या गलतफहमियां ना पैदा हो, बल्कि उनके साथ आपका रिश्ता मधुर रहें। ऐसे में आप सहकर्मियों और सुपीरियर्स के साथ बड़ी विनम्रता से पेश आ सकते है। आप ऑफिशयल मीटिंग में अपने विचारों को समझाने में सफल होंगे। बल्कि उनको अमल में लाने के लिए आपको अपने सीनियर्स ने ग्रीन सिग्नल मिल सकता है।
    • धन और वित्त - गणेशजी का मानना है कि पूर्व में जो निर्णय आपने लिए थे, उससे आज आप बहुत खुश होंगे। आज लिए गए वित्तीय निर्णय आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आपको अपने काम का विस्तार करने में खुशी होगी।
    • प्रेम और संबंध – आपकी लव लाइफ बातचीत और रोमेंटिक पलों के साथ खूबसूरत बन जाएगी। आप ऐसा महसूस करेंगे कि आप दुनिया की सबसे उंचे शिखर पर है। आप अपने प्यार के साथ अपने अतीत की बातें शेयर करेंगे। कुल मिलाकर ये आपके लिए एक अच्छा दिन होगा।
    • स्वास्थ्य और कल्याण - आज, आप जटिल समस्याओं का समाधान खोजने के लिए संघर्ष करेंगे। हालांकि आप निश्चित रूप से समस्या का समाधान पाएंगे लेकिन उसके बाद आप थक सकते हैं। आपको व्यक्तिगत और पेशेवर संबंधों की अच्छे से संभालने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि खराब मूड़ आपके संबंधों को भी खराब कर सकता है।

    तुला राशि (Libra)

    शुभ रंग – हरा, गुलाबी लकी नंबर – 6 आज आपकी रचनात्मक क्षमताएं प्रदर्शित होंगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप कुछ सृजनशील प्रवृत्तियां भी करेंगे। वैचारिक दृढ़ता के कारण हरेक कार्य में आप सफल हो सकेंगे। आप वस्त्राभूषण, मौज-शौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे खर्च करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति के साथ खुशी के पल का आनंद ले सकेंगे।
    • व्यापार और करियर - आज आपकी मेमोरी काफी तेज होगी। ऐसे में किसी भी चीज की गणना आप सही से करेंगे। साथ ही ये तेज दिमाग काम से जुड़ी पिछली गलतियों को सुधारने में मदद करेगा। कुल मिलाकर आज आप काफी अच्छा काम करेंगे।
    • धन और वित्त - आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो सभी चीजों में संतुलित चाहते हैं, और आज के ग्रहों की स्थिति आपके ‘संतुलन’ के दृष्टिकोण का समर्थन कर रही है, यानि आपको अपने वित्त में भी संतुलन मिलेगा।
    • प्रेम और संबंध – आपका प्रिय किसी निश्चित चीज को पसंद नहीं करेगा या वो चाहेगा कि आप उस चीज को उसके हिसाब से बदलें। आपको अपने साथी की बात को सुनने के लिए तैयार रहना पड़ सकता है। यानि आज आपको खुद में समझौता दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता हो सकती है। कुल मिलाकर एक सामंजस्यपूर्ण संबंध जारी रखने के तरीके ढूंढना आपके एजेंडे पर होगा।
    • स्वास्थ्य और कल्याण - गणेशजी आज आपको बेहद अच्छे मूड में पाते है। आप अपनी ऊर्जा का सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे। आप जीवन में संतुलन पसंद करते हैं और इसलिए आपके पास संतुलित दिन होगा। आप अपने कौशल के साथ दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम होंगे।

    वृश्चिक राशि (Scorpio)

    शुभ रंग – काला, नीला लकी नंबर – 8 गणेशजी कहते हैं कि आनंद-प्रमोद, मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान रहेंगे। दुर्घटना या शल्य चिकित्सा से संभलकर रहिएगा। बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो इसका विशेष ध्यान रखिएगा। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी, इसलिए झगडे से दूर रहें। सम्बंधियो के साथ कोई कुप्रसंग की संभावना है। मानहानि या धनहानि की संभावना है। अदालती कार्यों में संभलकर रहिएगा। असंयमित व्यवहार परेशानी में डाल सकता है।
    • व्यापार और करियर - गलती करना इंसान के लिए स्वाभाविक है, लेकिन उसे समझकर सुधारने में समझदारी है। अगर आप इस बात को समझते है कि आप गलत दिशा में काम कर रहे है, तो अपने इस काम को तुरंत रोक दें और सही दिशा की ओर बढ़े। गणेशजी ये सुनिश्चित करते है कि आपके प्रयास व्यर्थ नहीं जाएंगे। आप खुद के अंदर क्रमश: सकारात्मक बदलाव लाने की आदत डालेंगे।
    • धन और वित्त - यदि आपने किसी को पैसा दिया है, तो उसके वापस लौटाने की संभावना बहुत ही कम है। आज आपको कुछ आवश्यक सामान या सर्विस लेने की जरूरत पड़ सकती है, जिन्हें आप पैसों के चक्कर में अनदेखा भी नहीं कर सकते।
    • प्रेम और संबंध – आप परफेक्ट लाइफ पार्टनर की तलाश कर सकते है और मौजूदा रिश्ते से शायद ही खुश रह पाएंगे। अधिक न्यायिक और विश्लेषणात्मक होने से आपको परेशानी हो सकती है। आपको उन चीजों को स्वीकार करना होगा जो आपके रास्ते में आ रही हैं।
    • स्वास्थ्य और कल्याण - आज, आपको अपना ख्याल रखना चाहिए क्योंकि गणेशजी का मानना है कि आज आपका स्वास्थ्य खराब रहेगा। आपके मूड में लगातार बदलाव आने की संभावना है। कुल मिलाकर ये दिन हेल्थ और मूड के हिसाब से एक मुश्किल दिन रहता नजर आ रहा है।

    धनु राशि (Saggittarius)

    शुभ रंग – हरा, फिरोजी लकी नंबर – 5 आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। प्रेम कि सुखद अनुभूति होगी। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की खोज करनेवालों के लिए विवाह योग हैं। पुत्र और पत्नी की ओर से आप को कुछ लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि तथा व्यापार में लाभ मिलने का दिन है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। आज अच्छे भोजन का योग है, ऐसा गणेशजी कहते हैं।
    • व्यापार और करियर - ऑफिस में आपके सहयोगी आज काफी पक्षपातपूर्ण होंगे इससे आपको अपने रूटीन के काम जल्दी से खत्म करने में मदद मिलेगी। सीनियर्स से समर्थन आपको वो काम करने के लिए भी प्रोत्साहित कर सकता है जो लंबित था। इसके अलावा क्लाइंटस के साथ आपकी बातचीत संतोषजनक होगी।
    • धन और वित्त - व्यवसायियों के लिए, गणेशजी का मानना है कि सार्वजनिक संबंध बनाने की टेक्नीक सहित विभिन्न कारणों से लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर, आज वित्तीय मोर्चे पर एक अनुकूल दिन है।
    • प्रेम और संबंध – क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए आपको अपने प्रिय के साथ समझौता करने और उसे प्रोत्साहित करने की आवश्यकता हो सकती है। अपने जीवनसाथी को एक साथ समय बिताने के तरीकों का फैसला करने दें। क्यूंकि इससे उसे खुशी मिल सकती है। आपके जीवन साथी के साथ साझा मूल्य और जिम्मेदारियां आपकी लव लाइफ को सुगम बनाएगी।
    • स्वास्थ्य और कल्याण - गणेशजी के अनुसार, ये आपके लिए एक अच्छा दिन है। आप अपने साथी के साथ अधिक समय बिता सकते है। आप दूसरों को भी प्रेरित कर सकते हैं। इसके अलावा, प्रशंसा आपके आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ा सकती है। यानि ये दिन पूरी तरह से एक अच्छा दिन है।

    मकर राशि (Capricorn)

    शुभ रंग – सिल्वर, हरा लकी नंबर - 5 गणेशजी कहते हैं कि आप का दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के कारण व्यग्रता होगी। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। संतान की पढाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन, मान, सम्मान मिलेगा। सगे संबंधी एवं मित्रो से लाभ होगा।
    • व्यापार और करियर - गणेशजी के अनुसार, आज आप जिंदगी का फुल मजा उठाएंगे। आपको ऑफिस में नई टेक्निक सीखने के अवसर मिल सकते हैं। कैरियर में प्रोग्रेस करने के लिए आप अपनी रणनीतियों में बदलाव कर सकते हैं। आज आप पूरे दिन मजाकिया मूड में रहेंगे। आप अपनी टीम को भी अच्छे मूड़ में देखना चाहेंगे।
    • धन और वित्त - गणेशजी आपको अपने कैरियर या बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए अपने पैसों का निवेश करने की सलाह देते हैं। आप अपने काम और पैसों के बीच संतुलन बिठाने का प्रयास करेंगे। आप सुनिश्चित करेंगे कि आपको इसका पर्याप्त रिटर्न मिले।
    • प्रेम और संबंध – सामंजस्यपूर्ण रिश्ते को बनाए रखने के लिए आप निजी मोर्चे पर अच्छा कौशल विकसित करना चाह सकते हैं। अपने प्रिय के साथ आप एक आनंददायी दिन बिताने वाले है। गणेशजी कहते है कि अपने जीवन साथी को एक नए अवतार में देखने या उससे कोई सप्राइज पाने के लिए तैयार रहिए।
    • स्वास्थ्य और कल्याण - गणेशजी कहते हैं, आज आपका दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। निकट और प्रियजनों के साथ संघर्ष का सामना करने से आप सुस्ती महसूस कर सकते है। गणेशजी का मानना है कि आज आपको शांत रहने और स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए चीजों को हल्के में लेने की जरूरत है।

    कुंभ राशि (Aquarious)

    शुभ रंग – केसरिया, सफेद लकी नंबर – 3 गणेशजी बताते हैं कि आपका दिन मिश्र फलदायी होगा। आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा। आनंद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन का व्यय होगा। प्रवास एवं पर्यटन की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। संतान की चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।
    • व्यापार और करियर - वर्कप्लेस पर आपको अपने कम्यूनिकेशन स्किल पर फोकस करने की जरूरत है। अगर जरूरी ना हो तो अपने सहकर्मियों से सीधी बात करने से बचें। आपको अपने सुपीरियर्स को बताए बिना कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। गणेशजी कहते है कि सावधान रहें और दूसरों को परेशान न करने का प्रयास करें। अन्यथा, आप बड़ी समस्याएं से घिर सकते हैं।
    • धन और वित्त - अन्य शहरों या राज्यों या यहां तक कि विदेशों में लोगों के साथ बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन अच्छा लाभ कमाएंगे। आपको इस तरह के बिजनेस से पर्याप्त फाइनेंशियल प्रॉफिट मिलेगा।
    • प्रेम और संबंध – आपकी लव लाइफ सामान्य रहेगी। जब तक आप अपने प्रिय के साथ बातचीत में खुलापन और स्वभाव में लचीलापन नहीं लाएंगे, तब तक आपको कोई समर्थन नहीं मिलेगा। आपको वर्तमान हालातों को लेकर दुखी नहीं रहना चाहिए क्योंकि चीजें समय रहते स्वत: ही बेहतर हो जाएंगी। हालांकि, गणेशजी आपको खास देखभाल के साथ पेशेवर और व्यक्तिगत मुद्दों को संभालने की सलाह देते हैं।
    • स्वास्थ्य और कल्याण - गणेशजी कहते हैं कि आज आपके उत्साह का स्तर बना रहेगा। ऐसा लगता है कि सभी सितारे आपके पक्ष में हैं। आपका दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी अच्छा है, इसलिए आप आज काफी खुश रहेंगे।

    मीन राशि (Pisces)

    शुभ रंग – लाल, मैरून लकी नंबर – 9 गणेशजी का कहना है कि आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रमवाले कार्य अभी टालिएगा। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। व्यापारीवर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभालिएगा। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखिए। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखिएगा। ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक विचारों का पालन करें।
    • व्यापार और करियर - गणेशजी के अनुसार आप अपने काम को संभालने के लिए अनिश्चितता की स्थिति में रह सकते है। काम को जल्दी से पूरा करने और गलतियां कम करने के तरीके को लेकर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके परिणामस्वरूप, लंबित काम पूरे होने की संभावना कम है।
    • धन और वित्त - अगर कोई आपसे पैसे उधार लेने की कोशिश कर रहा है, तो देने से पहले दो बार सोचें क्योंकि आपकी दयालुता आप पर ही भारी पड़ सकती है। ये समय किसी भी चीज़ में पैसा निवेश करने के लिए नहीं है।
    • प्रेम और संबंध –आज प्रोफेशनल मोर्चे पर दिन बोरिंग और सुस्त है, ऐसे में आप अपने रोमांस में कुछ नया तड़का लगा सकता है। कुल मिलाकर आप अपने प्यार के साथ अच्छा सामंजस्यपूर्ण समय बिताएंगे।
    • स्वास्थ्य और कल्याण - गणेशजी कहते हैं, आपको वर्कप्लेस पर और अधिक ठोस योजनाएं बनाने की जरूरत है। आज किसी भी मामले में निर्णय स्थगित करना बेहतर है। स्वास्थ्य की अधिक देखभाल करें और संतुलित आहार लें। वर्तमान में जीना और अपने लक्ष्यों पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर साबित होगा।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    आपराधिक रिकॉर्ड देख हाईकोर्ट ने खारिज की रीवा के यूट्यूबर की अग्रिम जमानत

    High Court News : आपराधिक रिकॉर्ड देख हाईकोर्ट ने खारिज की रीवा के यूट्यूबर की अग्रिम जमानत

    चायवाले की दुकान पर डाला बुरा असर, दर्द- बेबसी भरे चेहरे ने कह दी ये बातें

    गैस सिलेंडर!चायवाले की दुकान पर डाला बुरा असर, दर्द- बेबसी भरे चेहरे ने कह दी ये बातें

    16 साल की मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान खान से भागकर की शादी, सामने आई तस्वीरें

    Kumbh Viral Girl:16 साल की मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान खान से भागकर की शादी, सामने आई तस्वीरें

    ‘दोस्ताना 2’ से अलग हो सकते हैं लक्ष्य लालवानी, कई साल से चर्चा में है फिल्म

    Bollywood:‘दोस्ताना 2’ से अलग हो सकते हैं लक्ष्य लालवानी, कई साल से चर्चा में है फिल्म

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा-मैं जब चाहूं, ईरान युद्ध खत्म हो जाएगा

    US-Israel-Iran War :अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा-मैं जब चाहूं, ईरान युद्ध खत्म हो जाएगा

    81 दिनों तक UP की करेंगे परिक्रमा, 3 मई से शुरुआत

    शंकराचार्य का बड़ा ऐलान :81 दिनों तक UP की करेंगे परिक्रमा, 3 मई से शुरुआत

    ‘जेलर 2’ में पुलिस अफसर बन सकते हैं शाहरुख, रजनीकांत की फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता

    Bollywood:‘जेलर 2’ में पुलिस अफसर बन सकते हैं शाहरुख, रजनीकांत की फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता

    ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ की नई रिलीज डेट, 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    Bollywood:‘डकैत: अ लव स्टोरी’ की नई रिलीज डेट, 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    वॉशिंगटन में सुरक्षा अलर्ट, व्हाइट हाउस के पास बैरिकेड से टकराई वैन

    US:वॉशिंगटन में सुरक्षा अलर्ट, व्हाइट हाउस के पास बैरिकेड से टकराई वैन

    भोपाल में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए भी बढ़ी चिंता, बुकिंग नहीं होने से परेशान हैं महिलाएं

    LPG Crisis :भोपाल में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए भी बढ़ी चिंता, बुकिंग नहीं होने से परेशान हैं महिलाएं

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....