ताजा खबरधर्म

Aaj ka Rashifal 15 April 2025 : मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal आज 15 अप्रैल 2025 को वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार है। द्वितीया तिथि सुबह 10:55 बजे तक रहेगी। इस दौरान विशाखा नक्षत्र रात 03:10 बजे तक रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रहेगा। मंगलवार का दिन मंगल ग्रह को समर्पित होता है। मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और युद्ध का कारक माना जाता है। इस दिन मंगल देव की पूजा करने से शक्ति और साहस में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी

लकी नंबर – 7

गणेशजी की कृपा से आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख- संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन से भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद

लकी नंबर – 4

गणेशजी आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की सलाह देते हैं। किसी की मजाक- मस्खरी करने में खिसकने की परिस्थिति का निर्माण होगा। गलतफहमी पैदा होगी। मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। तबीयत का ध्यान रखें। दुर्घटना से बचें। मानसिक उन्मत्तता बहुत सी समस्याएँ पैदा कर सकती है। इसलिए वह अंकुश में रहे, इसलिए उसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा

लकी नंबर – 8

गणेशजी बताते हैं कि आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख- शांति बनी रहेगी। पत्नी के पीछे खर्च होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ- प्रसंगों का आयोजन होगा। प्रियजनों का मिलन आनंददायक होगा। उत्तम भोजन और उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला

लकी नंबर – 6

आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं अनुभव करेगें। छाती में पीड़ा जैसी तकलीफों से परेशान रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष हो सकता है। आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुँचने जैसी परिस्थिति निर्मित होने की संभावना है। पानी और स्त्रियों से सावधान रहना पड़ेगा। खर्च होने का योग है। भोजन में अनियमितता आ सकती है। गणेशजी कहते हैं कि अनिद्रा भी आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला

लकी नंबर – 4

आज आपको शारीरिक मानसिक स्वस्थता का अनुभव होगा, क्योंकि गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है। पड़ोसियों और भाइयों के साथ सम्बंध अधिक प्रगाढ़ बनेंगे। अपनी मनोनुसार काम कर सकेंगे। लघु यात्रा भी हो सकती है। बहुत अच्छे अवसर आएँगे। विरोधियों को परास्त कर सकेंगे। प्रियजनों में आत्मीयता की गहराई बढ़ेगी। आर्थिक लाभ भी हो सकता है।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा

लकी नंबर – 2

आपको उलझन का अनुभव होगा। मन में नकारात्मक भाव बने रहने से भय बढ़ेगा। परिवारजनों के साथ मतभेद या विवाद हो सकता है। गलत खर्च होने की संभावना है। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर सकेंगे। गणेशजी की सलाह है कि अधिक विवाद या चर्चा में न पड़ें। प्रवास की संभावना है। आयात- निर्यात के व्यापार में लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला

लकी नंबर – 1

यह समय आर्थिक योजनाएँ बनाने के लिए बहुत अच्छा है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपकी कलात्मकता और सृजनात्मकता बहुत अच्छी रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक रुप से स्वस्थता का अनुभव करेगें। सभी कार्य आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आगे बढ़ेगा। भागीदारों के साथ संवाद बना रहेगा। मनोरंजन और मौजमस्ती के पीछे खर्च भी हो सकते हैं। कौटुंबिक जीवन में सम्बंध अधिक घनिष्ठ बनेंगे।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद

लकी नंबर – 3

आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन के पीछे खर्च करेंगे। शारीरिक और मानसिक समस्याएँ दूर हो सकेंगी। व्यावहारिक उग्रता के कारण बड़ा विवाद हो सकता है। गणेशजी कहते हैं कि परिवारजनों के साथ मतभेद होने की संभावना भी है।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी

लकी नंबर – 9

गणेशजी की कृपा से आज का दिन आपके लिए लाभदायक हो सकेगा। पारिवारिक जीवन में सुख- शांति बनी रहेगी। प्रिय व्यक्तियों की मुलाकात बहुत यादगार साबित होगी। मित्रों के साथ घूमने जा सकेंगे। स्वादिष्ट भोजन से तृप्ति होगी।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबीसफेद

लकी नंबर – 7

गणेशजी कहते हैं कि आपको धंधे में लाभ होने की संभावना है। आर्थिक और प्रवास की योजना बनाने की दृष्टि से भी दिन अच्छा है। सरकारी कामकाज सरलतापूर्वक पूरा होगा और उच्च पदाधिकारी आपके काम से बहुत खुश होंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। पिता द्वारा लाभ की प्राप्ति तथा संतान की पढ़ाई संतोषकारक रहेगी। मान- सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून 

लकी नंबर – 3

आज आप शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे, परंतु आपकी मानसिक स्वस्थ्य अच्छा रहेगा। शरीर में स्फूर्ति का अभाव होने से काम करने में उत्साह नहीं होगा। उच्च पदाधिकारियों से मनमुटाव होने की संभावना है। मौज-मस्ती या घूमने के पीछे खर्च हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। संतान की समस्या के सम्बंध में चिंता का अनुभव होगा। गणेशजी की सलाह है कि विरोधियों के साथ अधिक विवाद या चर्चा में नहीं पड़ना चाहिए।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद

लकी नंबर – 5

गणेशजी कहते हैं कि स्वास्थ्य के विषय में आपको सजग रहना पड़ेगा। बीमारी के कारण खर्च में वृद्धि होगी। काम में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद और मनमुटाव हो सकता है। इसलिए उनके साथ सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पड़ेगा। अचानक आर्थिक लाभ होने से आपकी कठिनाइयाँ दूर हो सकेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों से आप मानसिक शांति अनुभव कर सकेंगे।

संबंधित खबरें...

Back to top button