PlayBreaking News

Aaj ka Rashifal 13 March 2025 : मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 13 March 2025 : मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal आज 13 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार है। चतुर्दशी तिथि सुबह 10:35 बजे तक रहेगी। गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। बृहस्पति को ज्ञान, धर्म, और भाग्य का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 6 स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से मन में खिन्नता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है। संतानों की तरफ चिंता पैदा होगी। किसी भी मामले में बिना विचारे कदम हानिकारक साबित होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 5 आज आपकी कार्य सफलता में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की भूमिका होगी। पितृ पक्ष की तरफ से लाभ होगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में रुचि बनाए रख सकेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता या लाभ मिलेगा। संतानों के पीछे पैसे खर्च होंगे। कलाकारों एवं खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिक्षा दर्शाने के लिए उत्तम समय है। फिर भी संपत्ति सम्बंधी कानूनी दस्तावेज आज न करने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 दिन की शुरुआत से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएँगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझपूर्ण परिस्थिति में डालेंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों सगे- स्नेहियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेगा आर्थिक दृष्टि से गणेशजी की कृपा से आपको लाभ होने का योग है।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 7 गणेशजी कहते हैं कि आज मन में थोड़ी हताशा के कारण खिन्नता अनुभव करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। अहं की भावना से किसी की भावनाओं को चोट पहुँचेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन एकाग्र नहीं रहेगा। धन खर्च में वृद्धि होगी। असंतोष की भावना से मन घिरा रहेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 5 आत्मविश्वास तथा त्वरित निर्णय लेकर कार्य में आगे बढ़ सकेंगे। समाज में मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी, व्यवहार में उग्रता तथा किसी के साथ अहं का टकराव होने की संभावना गणेशजी देखते हैं। पिता या बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे। सरकारी कामकाज शीध्रता से पूरे होते हुए प्रतीत होंगे।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 शारीरिक और मानसिक चिंता से व्यग्र रहेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी के साथ झगड़े झंझट होने में आपका अहं निमित्त बनेगा। आकस्मिक धनखर्च होगा। दांपत्यजीवन में खटराग उत्पन्न होगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। अदीनस्थ व्यक्ति तथा नौकरवर्ग से परेशानी का अनुभव होगा।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 6 आज विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात, रमणीय स्थानों पर प्रवास पर्यटन का आयोजन आज आपके दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे। स्त्री मित्रों से मिलनहोगा। आय में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 7 गणेशजी की कृपा से आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान- सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। संतानों की संतोषजनक प्रगति से आनंद अनुभव होगा। बकाया राशि की वसूली होगी।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 4 आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है। कोई भी कार्य करने में उमंग- उत्साह का अभाव रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता और चिंताजनक समय व्यतीत होगा। नौकरी- धंधे में तकलीफ और अवरकोध निर्मित होंगे। आफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने से हानि होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धियों के साथ सावधान होकर चलने की गणेशजी की सलाह है।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबी, सफेद लकी नंबर – 4 गणेशजी आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है। व्यापार में भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेंगे। क्रोधावेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। सामाजिक कार्य़ के अवसर पर यात्रा का योग है। आफिस में आपकी प्रशासनिक बुद्धिमत्ता परिलक्षित होगी।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून  लकी नंबर – 2 प्रणय, रोमान्स, प्रवास, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ कहीं भोजन करने जाने का अवसर आएगा। उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है। भागीदारों के साथ आपके सम्बंध अच्छे रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दृढ़ आत्मविश्वास से कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 9 दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। जिससे वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की गणेशजी की सलाह है। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपके व्यावसायिक क्षेत्र के कार्य को सरल बनाएगा। ननिहाल की तरफ से लाभ होगा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts