PlayBreaking News

Aaj ka Rashifal 13 April 2025 : रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है… पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 13 April 2025 : रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है… पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal आज 13 अप्रैल 2025 को चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और रविवार है। पूर्णिमा तिथि सुबह 05:51 बजे तक रहेगी। रविवार को सूर्य देव को समर्पित किया जाता है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने से स्वास्थ्य, धन और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 5 आज का दिन वित्तीय और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। आपके दीर्घकालिक योजनाएं पूरी होगीं। व्यवसाय सम्बंधी नई योजनाएँ बना सकेंगे।लोकहित के लिए किए गए प्रयासों से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।सतत लोगों के सम्पर्क में रहेंगे। गणेशजी कहते हैं कि आप विरोधियों को परास्त कर सकेंगे।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 9 गणेशजी कहते हैं कि मन की डवांडोल वृत्ति महत्वपूर्ण अवसरों से आपको वंचित रखेगी। आज नए कार्य का आरंभ करना उचित नहीं है। बातचीत में आपका झक्की व्यवहार संघर्ष खड़ा करेगा। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 7 महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई महसूस होने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं। माता और स्त्री वर्ग के लिए आप अधिक भावनाशील बन जाएँगे। अत्यधिक विचारों में डूबे रहने के कारण तनाव महसूस करेंगे। नींद न आने के कारण शारीरिक अस्वस्थता रह सकती है। यथा संभव प्रवास टालें । आपको जलाशय से बचना चाहिए। जमीन या संपत्ति के विषय में बातचीत स्थगित रखें।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 6 आज का दिन नए कार्य की शुरुआत या सफलता के लिए अच्छा रहेगा। मित्रों और स्वजनों केो मिलकर आप खुशी अनुभव करेंगे। लघु यात्रा की संभावना है। दोस्तों के साथ सम्बंध अच्छा रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ निकटता से आपको आनंद आएगा। वित्तीय लाभ होगा या समाज में आदर मिलेगा। आपके विरोधी आपके समक्ष नहीं टिक सकेंगे। गणेशजी बताते हैं कि आज किसी के साथ भागीदारी नहीं करें।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 3 आपके दूर रहनेवाले मित्र और स्नेहियों के साथ की गई बातचीत लाभप्रद रहेगी। सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। स्वादिष्ट भोजन से तृप्ति प्राप्त कर सकेंगे। वाणी द्वारा किसी का मन जीत सकेंगे। आपको मनोनुकूल काम में सफलता नहीं मिलेगी। अत्यधिक योजनाएँ और विचार आपकी मानसिक उलझन में वृद्धि करेंगे। गणेशजी कहते हैं कि आपको स्त्री मित्रों से मदद मिलती रहेगी।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 अपने समृद्ध विचार और वाकपटुता के कारण आपको लाभ होगा और सम्बंध अधिक अच्छा बनाकर आप अपना काम आगे बढ़ा सकेंगे। आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक रहने की संभावना है। आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रियजन के साथ मुलाकात होगी और खुशी तथा आनंद प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और प्रवास की संभावनाएँ भी अधिक है। गणेशजी की कृपादृष्टि आपके साथ है।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 8 आपको वाणी और व्यवहार पर अंकुश रखना आवश्यक है। परिवार या बाहर किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आप किसी का भला करने जाएँगे किंतु उसका प्रतिफल अच्छा नहीं मिलने की संभावना है। आय से व्यय अधिक होगा। गणेशजी कहते हैं कि आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें । चिंता और कठिनाइयों के कारण आपकी मानसिक शांति डंवाडोल हो सकती है। धार्मिक पढ़ाई और भगवान का नाम लेने से आपको शांति की अनुभूति होगी।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 5 गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ होने से आपको आनंद और संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी और पुत्र की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। शुभ कार्य हो सकेंगे। विवाहोत्सुकों के विवाह होने की संभावना है। व्यवसाय और नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होगें। आय बढ़ेगी मित्रों के सथ घूमने- फिरने जाएँगे जिससे लाभ होगा। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा और आप प्रगति कर सकेंगे।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 7 आज के दिन आपका काम सफल होगा। नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। व्यापारी व्यापार के लिए बेहतरीन योजना बना सकेंगे व काम का विस्तार करेगें। नौकरी में उच्च पदाधिकारी आपकी पदोन्नति पर विचार करेंगे। दांपत्यजीवन में खुशी और संतोष की अनुभूति होगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गणेशजी बताते हैं कि आपको आर्थिक लाभ होगा तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबी, सफेद लकी नंबर – 3 आप अपने व्यवसाय तथा बौद्धिक कामकाज के लिए नई पद्धति अपनाएँगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। लेखन और साहित्य सम्बंधी काम को आगे बढ़ाएँगे। शारीरिक थकावट और भय की अनुभूति होगी। संतान सम्बंधी चिंता सताया करेगी। लंबी यात्रा की भी संभावना है। किसी के भी साथ स्पर्धा में न उतरने और गलत खर्च से बचने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून  लकी नंबर – 1 गणेशजी आपको गलत काम और नकारात्मक विचारों से दूर रहने के लिए कहते हैं। अत्यधिक विचार करने और स्वभाव की उग्रता के कारण आप मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकती है। परिवार में झगड़ा या विवाद हो सकता है। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। भगवान की प्रार्थना करने से आपको शांति मिलेगी।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 8 गणेशजी बताते हैं कि व्यापारियों को आगे बढ़ने के बहुत से अवसर मिलते रहेंगे। भागीदारी करना जानते हों तो समय अच्छा है। कलाकार और साहित्यकार उनकी सृजनशीलता को अधिक विकसित कर सकेंगे और लोगों से सम्मान भी प्राप्त कर सकेंगे। नए वस्त्रालंकार तथा वाहन की खरीदारी की भी संभावना है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts