
सिवनी जिले के छपारा नगर के डूंगरिया वार्ड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मिशन अस्पताल के पीछे वाली सकरी गली में रामचरण यादव के घर पर किराए से रह रहे परिवार के 3 सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
सिवनी : छपारा में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत। घर पर मिली तीन लाशों से पड़ोसी सन्न। मौके पर पहुंची पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। #SeoniNews #Deadbodies #PeoplesUpdate pic.twitter.com/6msGZS73bz
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) April 2, 2022
घर के अंदर मिले 3 शव
जानकारी के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले की बकरी उस मकान के अंदर चली गई, जिस बाहर निकालने के लिए पड़ोसी गया तो देखा 3 शव पड़े हुए थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही छपारा पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही छपारा पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घर के कमरे में 40 वर्षीय एक महिला ज्योति साहू व उसके दो बच्चों तेजस (12) व श्रद्धा (10) का शव देखकर पुलिस के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक भी एफएसएल टीम, डाग स्क्वायड व दल-बल के साथ मौका पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस थाना को जानकारी लगभग एक बजे दोपहर में मिली। घर का दरवाजा खुला था और उसमें तीन शव पड़े हुए मिले। मौके पर चाकू और कैची मिली है, जिसकी जानकारी स्पष्ट करना अभी जल्दबाजी होगी। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।
-कुमार प्रतीक, एसपी, सिवनी