Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दतिया में ताबड़तोड़ चोरी : एक रात में तीन घरों को बनाया निशाना, कुंडी काटकर घरों में घुसे, जेवर और नकदी लेकर फरार

Follow on Google News
दतिया में ताबड़तोड़ चोरी : एक रात में तीन घरों को बनाया निशाना, कुंडी काटकर घरों में घुसे, जेवर और नकदी लेकर फरार
दतिया। भांडेर के विधायक कॉलोनी में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात तीन घरों में चोरी की वारदात हुई। चोर शिक्षक मान सिंह अहिरवार, दशरथ अहिरवार और विनोद पाल के घरों से लाखों रुपए के जेवर, नगदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

घर पर नहीं थे तीनों परिवार

तीनों परिवार रात के समय घर पर नहीं थे। शिक्षक मान सिंह अहिरवार अपने परिवार सहित दतिया से बाहर घूमने गए थे। गुरुवार सुबह जब वे लौटे तो घर का दरवाजा टूटा मिला और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

दो महीने पहले भी हुई थी चोरी

विनोद पाल के घर में दो महीने पहले भी चोरी हो चुकी है, लेकिन वह मामला अब तक अनसुलझा है। चोरी की वारदात में चोरों ने दरवाजे की कुंडी काटकर घर में घुसपैठ की।

लाखों का सामान चोरी

मान सिंह के घर से नगदी और जेवरात समेत करीब दो लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। वहीं दशरथ अहिरवार और विनोद पाल के यहां से भी चोर सोने-चांदी के जेवर, नकदी, बर्तन और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

मौके पर पहुंची भांडेर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टीआई कोमल परिहार ने बताया कि तीनों परिवार घर पर नहीं थे। चोरी गए सामान का विवरण जुटाया जा रहा है। पुलिस ने वारदात को गंभीरता से लेते हुए इलाके में संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें- ग्वालियर में भी होगी MP कैबिनेट की एक बैठक, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान, वीरांगना बलिदान मेले के समापन में हुए थे शामिल
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts