अन्यखेलताजा खबर

Paris Olympics 2024 : भारतीय हॉकी टीम मेडल से एक जीत दूर, सेमीफाइनल में पहुंची; ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया

Paris Olympic 2024। पेरिस ओलंपिक के नौवें दिन यानी 4 अगस्त को भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में हैं। भारतीय खिलाड़ी आज बैडमिंटन, हॉकी, शूटिंग, बॉक्सिंग, गोल्फ, सेलिंग जैसे इवेंट्स में भाग ले रहे हैं। इस बीच भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंडिया ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया।

भारतीय टीम की जीत के हीरो पीआर श्रीजेश रहे, जिन्होंने शूटआउट में दो बेहतरीन बचाव किए। फुलटाइम मैच में दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर था। शूटआउट में भारत ने लगातार 4 गोल किए। ब्रिटेन की टीम सिर्फ दो गोल कर पाई।

52 साल बाद हॉकी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

पेरिस ओलंपिक 2024 में सातवें दिन (2 अगस्त) भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया था। भारतीय टीम की यह जीत ऐतिहासिक रही। टीम इंडिया के लिए हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, वहीं अभिषेक ने एक गोल किया। 52 सालों में पहली बार भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में पराजित किया। पहले क्वार्टर में टीम इंडिया ने 2-0 से बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने एक गोल दागा। तीसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने एक गोल करके मुकाबले को 3-1 तक पहुंचा दिया। इसके बाद आखिरी क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने एक और गोल किया। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 3-2 से जीत लिया।

बॉक्सर लवलीना क्वार्टर फाइनल हारकर बाहर

भारतीय स्टार महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार गई हैं। उन्हें चीनी खिलाड़ी लि कियान ने 1-4 से शिकस्त दी।

मेडल टैली में भारत की क्या स्थिति?

मेडल टैली में चीन फिलहाल 16 गोल्ड समेत 37 पदकों के साथ टॉप पर है। वहीं यूएसए 14 गोल्ड समेत 61 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है। मेजबान देश फ्रांस 12 गोल्ड सहित 41 पदकों के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं भारत 3 कांस्य पदकों के साथ 53वें पायदान पर है।

ओलंपिक मेडलिस्ट की पूरी लिस्ट, जानें कौन, कब बना विजेता

एथलीट/खेल  मेडल  इवेंट  ओलंप‍िक सीजन
नॉर्मन प्रिचर्ड* स‍िल्वर  पुरुषों की 200 मीटर रेस पेरिस 1900
नॉर्मन प्रिचर्ड** स‍िल्वर पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) पेर‍िस 1900
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी एम्स्टर्डम 1928
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लॉस एंजिल्स 1932
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी बर्लिन 1936
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लंदन 1948
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मेलबर्न 1956
केडी जाधव ब्रॉन्ज पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम स‍िल्वर पुरुष हॉकी रोम 1960
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी टोक्यो 1964
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी मेक्सिको सिटी 1968
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी म्यूनिख 1972
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मास्को 1980
लिएंडर पेस ब्रॉन्ज पुरुष एकल टेनिस अटलांटा 1996
कर्णम मल्लेश्वरी ब्रॉन्ज भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा सिडनी 2000
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ स‍िल्वर पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग एथेंस 2004
अभिनव बिंद्रा गोल्ड पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग बीजिंग 2008
विजेंदर सिंह ब्रॉन्ज पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) बीजिंग 2008
सुशील कुमार ब्रॉन्ज पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती बीजिंग 2008
सुशील कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
विजय कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग लंदन 2012
साइना नेहवाल ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन लंदन 2012
मैरी कॉम ब्रॉन्ज महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी लंदन 2012
योगेश्वर दत्त ब्रॉन्ज पुरुष 60 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
गगन नारंग ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग लंदन 2012
पीवी सिंधु स‍िल्वर महिला एकल बैडमिंटन रियो 2016
साक्षी मलिक ब्रॉन्ज महिला 58 किग्रा कुश्ती रियो 2016
मीराबाई चानू स‍िल्वर महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) टोक्यो 2020
लवलीना बोरगोहेन ब्रॉन्ज महिला वेल्टरवेट बॉक्स‍िंंग (64-69 किग्रा) टोक्यो 2020
पीवी सिंधु ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन टोक्यो 2020
रवि कुमार दहिया स‍िल्वर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी टोक्यो 2020
बजरंग पुनिया ब्रॉन्ज पुरुष 65 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
नीरज चोपड़ा गोल्ड पुरुषों का भाला फेंक (जेवल‍िन थ्रो) टोक्यो 2020
मनु भाकर ब्रॉन्ज  वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल पेरिस 2024
मनु भाकर-सरबजोत स‍िंह  ब्रॉन्ज  10 मीटर एयर पिस्टल म‍िक्स्ड टीम  पेरिस 2024
स्वप्निल कुसाले ब्रॉन्ज  50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पेरिस 2024

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 : क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं तीरंदाज दीपिका कुमारी, तीसरे मेडल से चूकीं मनु भाकर, बोलीं- मैं थोड़ा ‘नर्वस’ थी…

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 : 52 साल बाद हॉकी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में पहुंचीं, शूटिंग में गोल्ड की उम्मीद 

संबंधित खबरें...

Back to top button