
मध्य प्रदेश में ध्वजारोहण के बाद दो जिलों में मुख्य अतिथियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मऊगंज में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को चक्कर आ गए। वहीं रायसेन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी को चक्कर आ गए और वह मंच पर गिर पड़े। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मऊगंज में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की तबीयत बिगड़ी
नवगठित जिले मऊगंज में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ध्वजारोहण करने पहुंचे थे। ध्वजारोहण करने के बाद उनकी अचानक तबीयग बिगड़ गई और संबोधन देते समय चक्कर आ गया। विधानसभा अध्यक्ष बेहोश होकर गिरने लगे, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाल लिया। मौके पर मेडिकल टीम ने जांच की। जिसके बाद उन्हें रीवा रेफर कर दिया गया। सीएम राइज स्कूल के ग्राउंड में यह घटना हुई।
#रीवा: नवगठित जिले #मऊगंज में विधानसभा अध्यक्ष #गिरीश_गौतम को ध्वजारोहण के बाद आया चक्कर आ गया। विधानसभा अध्यक्ष बेहोश होकर गिरने लगे जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला, सीएम राइज स्कूल के ग्राउंड में हुई घटना, देखें VIDEO#MPNews #PeoplesUpdate @Girish_gautammp… pic.twitter.com/6e32eVvaDI
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) August 15, 2023
मंच पर अचानक चक्कर खाकर गिर गए स्वास्थ्य मंत्री
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। रायसेन जिले में स्वतंत्रता दिवस की मुख्य परेड में मुख्यमंत्री के संदेश के वाचन के बाद प्रभुराम चौधरी को अचानक चक्कर आ गए और वह मंच पर गिर पड़े। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को उपचार के लिए रायसेन जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां से उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद रहे।
#रायसेन : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. #प्रभुराम_चौधरी की तबीयत बिगड़ी, अचानक चक्कर आ गए और मंच पर गिर पड़े। जिला अस्पताल ले जाया गया। देखें VIDEO@DrPRChoudhary #PeoplesUpdate #MPNews @healthminmp pic.twitter.com/e9piz1fIE2
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) August 15, 2023