
हेमंत नागले, इंदौर। शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के सुपर कॉरिडोर से गुजर रहे पति-पत्नी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। जिसमें महिला को गोली लगी है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानें पूरा मामला
गांधी नगर थाना क्षेत्र के सुपर कॉरिडोर पर देर रात पति-पत्नी पर कुछ बदमाशों द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। जिसमें गोली महिला के चेहरे को छूते हुए निकल गई है। वहीं महिला को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की मानें तो महिला के पति पर एनडीपीएस सहित कई मामले में अपराध दर्ज हैं। डॉक्टर्स ने बताया कि महिला की स्थिति अभी खतरे से बाहर है। सूत्रों के अनुसार, आपसी विवाद में यह गोली चलना बताई जा रही है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि घायल महिला का नाम आयशा है, वह अपने पति जावेद के साथ सुपर कॉरिडोर से गुजर रही थी। फरियादी ने पुलिस को गोली चलने की घटना की पूरी कहानी बताई। हालांकि, पुलिस इस पूरी घटना को संदेहास्पद मान रही है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। क्षेत्र के सीसीटीवी व अन्य साक्ष्यों की मदद से मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
महिला का पति रिकॉर्डेड बदमाश है
डीसीपी के आदेश पर पुलिस की टीम बारीकी से छानबीन कर रही है, उम्मीद है कि इस पूरी घटना में कहानी कुछ और ही निकल सकती है। पुलिस के मुताबिक, महिला का पति रिकॉर्डेड बदमाश है, जिसके चलते यह घटना संदेहास्पद है।
#इंदौर : #गांधीनगर_थाना_क्षेत्र में अज्ञात शख्स ने महिला पर चलाई गोली, गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में कराया भर्ती। #पुलिस कर रही मामले की जांच।@MPPoliceDeptt @comindore @CP_INDORE#GunShot #Indore #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/8p9WM5kDiI
— Peoples Samachar (@psamachar1) April 28, 2023