इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर पहुंची आप प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल, कहा- 2023 विधानसभा चुनाव में चुनौती जरूर, लेकिन जनता आशीर्वाद देकर बनाएगी सरकार

इंदौर। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल शनिवार को इंदौर पहुचीं। यहां मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि 2023 आगामी विधानसभा चुनाव में आम पार्टी के लिए चुनौती जरूर माना है, लेकिन उन्होंने उम्मीद भी जताई है कि इस बार प्रदेश में जनता बदलाव करेगी और आम आदमी पार्टी को आशीर्वाद देकर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

एक लिस्ट निकल चुकी, दूसरी भी जल्द निकलेगी

आप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं प्रदेश में संगठन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि संगठन बन चुका है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। आप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा के विधानसभा चुनाव के लिए जून तक प्रत्याशी के नाम आए हैं। एक लिस्ट निकल चुकी है और दूसरी भी जल्द निकलेगी।

जनता तीसरी पार्टी को जनता मौका देगी : अग्रवाल

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा से आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी, जिसकी पंजाब और दिल्ली के मॉडल पर कामों को लेकर मध्य प्रदेश के एक-एक घर तक कार्यकर्ता ने इसकी शुरुआत कर दी है। आप पार्टी ईमानदारी पार्टी है। सत्य की राह पर चल रही है। जनता जागरूक हो गई है। 75 साल से कांग्रेस भाजपा रही है, लेकिन आम जनता आज भी छोटी-छोटी समस्या से परेशान है। इसलिए अब तीसरी पार्टी को जनता मौका देगी। प्रदेश में कांग्रेस को वोट दे तो भाजपा में जाएगा। विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी को जनता चुनेगी।

BJP की सरकार दबाव बनाकर काम करती है : अग्रवाल

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मंत्री सतेंद्र जैन, मनीष सिसोदिया को जेल में डाला आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ED- CBI का गलत उपयोग कर, BJP की सरकार दबाव बनाकर काम करती है। रानी अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्य योजना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि प्रधानमंत्री उन्हें गलत तरीके से फंसा कर कार्रवाई कर उन्हें जेल में डाल रही है। वहीं पंजाब सतपाल को लेकर पूछे सवाल पर रानी अग्रवाल ने कहा कि जल्द सतपाल की गिरफ्तारी होगी।

आप पार्टी गठबंधन नहीं करती : अग्रवाल

चुनाव में किसके वोट कटेंगे। इस सवाल पर आप पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी पार्टी का अपना काम का पैमाना है। हालांकि, 2018 में वोट आम आदमी पार्टी का प्रतिशत कम था, लेकिन लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिला था। वहीं सिंगरौली जिले से आम आदमी पार्टी की महापौर ने कहा कि निगम में बीजेपी काम नहीं करने दे रही है। संघर्ष करना पड़ रहा है।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में लाड़ली बहना योजना को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बोली, मुख्यमंत्री केवल दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप पार्टी गठबंधन नहीं करती है। सभी विधानसभा से चुनाव में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार उतरेंगे।

ये भी पढ़ें: CM शिवराज ने कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा- उनके पास हवाई जहाज और हेलिकॉप्टर, हमारे पास जनता है

संबंधित खबरें...

Back to top button