बॉलीवुडमनोरंजन

जन्मदिन से एक दिन पहले सलमान खान ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, जानकर हो जाएंगे खुश

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का कल जन्मदिन है। भाईजान 27 दिसंबर यानी कल 57 साल के होने वाले हैं। सलमान खान अपने हर जन्मदिन पर कुछ न कुछ नया करते हैं। इस बार भी अपने बर्थडे से पहले भाईजान ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया हैं। बता दें कि उनकी मर्चेंडाइस बीइंग ह्यूमन उनके जन्मदिन के दो दिन पहले से ही 50% की बंपर छूट दे रही है।

दी जा रही 50% की बंपर छूट

क्लोदिंग ब्रांड बीइंग ह्यूमन (Being Human) फैंस को 25 से 27 दिसंबर तक अपने कलेक्शन पर 50 फीसदी की छूट दे रहा है। Being Human क्लोथिंग के सीईओ संजीव राव का कहना है कि हमारा कैंपेन सलमान के अपने फैन्स के साथ जुड़ाव पर आधारित है। अपने फैन्स के लिए वह भाई हैं, इसलिए कैंपेन का नाम भाई का जन्मदिन रखा है। यह आइडिया Being Human कपड़ों के कंज्यूमर के लिए सलमान खान के बर्थडे का एक तरह से तोहफा है।

https://www.instagram.com/p/CmhUvwrLUW4/?utm_source=ig_web_copy_link

भाईजान भरेगें आधा बिल

सीईओ संजीव राव ने कहा- आधा बिल भाई भरेंगे, उनके जन्मदिन के आसपास हमारी सबसे बड़ी एनुअल सेल की घोषणा करने का यह हमारा तरीका था, जहां हमारे पूरे स्टोर फ्लैट 50% छूट पर हैं। यदि आप सशस्त्र बलों से हैं, तो हम आपको अतिरिक्त 5 % कर रहे हैं, और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 7% की छूट दे रहे हैं। आपको बता दें बीइंग ह्यूमन- द सलमान खान फाउंडेशन एक चैरिटेबल ट्रस्ट है, जो वंचित लोगों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए समर्पित है।

अगले साल इन फिल्मों में आएंगे नजर

सलमान खान के वर्कफ्रंट की करें तो 2023 में उनकी 2 फिल्मों ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘टाइगर 3’ आने वाली है। ‘किसी का भाई किसी की जान’ 2023 की ईद के मौके पर रिलीज होगी। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म हैं, जिसमें पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, शहनाज गिल लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं कटरीना कैफ के साथ आने वाली फिल्म ‘टाइगर’ 2023 की दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में इमरान हाशमी खास रोल प्ले करते नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो होगा।

मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button