
देश के कई राज्यों में गर्मी और लू से लोगों का बुरा हाल है, तो वहीं कुछ राज्यों में हो रही बारिश व बूंदाबांदी से राहत भी मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है। वहीं देश के कुछ हिस्सों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र
IMD के मुताबिक, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व अरब सागर और केरल के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण पूर्व अरब सागर, केरल तट और लक्षद्वीप क्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे तक हवा चलने की संभावना है। जिसके चलते मछुआरों को इन क्षेत्रों में उद्यम न करने की सलाह दी गई है।
विदर्भ से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से गुजरते हुए निचले स्तरों पर एक ट्रफ बनी हुई है। जिसके चलते तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
आज कहां कितना रह सकता है तापमान?
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
दिल्ली | 22.0 | 40.0 |
श्रीनगर | 11.0 | 22.0 |
अहमदाबाद | 23.0 | 42.0 |
भोपाल | 24.0 | 41.0 |
चंडीगढ़ | 25.0 | 37.0 |
देहरादून | 19.0 | 36.0 |
जयपुर | 27.0 | 40.0 |
शिमला | 18.0 | 28.0 |
मुंबई | 25.0 | 35.0 |
लखनऊ | 26.0 | 40.0 |
गाजियाबाद | 25.0 | 40.0 |
जम्मू | 23.0 | 38.0 |
लेह | 6.0 | 15.0 |
पटना | 26.0 | 40.0 |
MP में गर्मी से मिली राहत!
मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाने के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन दो दिन बाद सूरज के तीखे तेवर से एक बार फिर पूरा प्रदेश तपेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ें- Earthquake: सुबह-सुबह भूकंप से हिली अरुणाचल प्रदेश की धरती, रिएक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई तीव्रता
यहां हो सकती है बारिश
- अगले 24 घंटे के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
- पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।