खबरें ज़रा हटकेताजा खबरराष्ट्रीय

पृथ्वी को मिला एक और चांद! आज से लगाएगा धरती के चक्कर… जानिए इसे कैसे देख पाएंगे आप

आज यानी 29 सितंबर को पृथ्वी को एक नया ‘मिनी मून’ मिलने जा रहा है। कुछ समय के लिए धरती के दो चांद होने वाले हैं। नए चांद का नाम 2024 PT5 नाम दिया गया है। अब विज्ञान की भाषा में समझें तो यह एक एस्टेरॉयड है, जिसका डायमीटर लगभग 10 मीटर है। यह एस्टेरॉयड अगले 53 दिनों तक यानी 25 नवंबर तक पृथ्वी की कक्षा में रहेगा और पृथ्वी के एक अस्थाई उपग्रह की भूमिका निभाएगा। हालांकि इसे नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता बल्कि इसे केवल विशेष दूरबीनों से ही देखा जा सकता है।

सांकेतिक तस्वीर।

क्या है 2024 PT5

2024 PT5 नाम का यह एस्टेरॉयड अर्जुन एस्टेरॉयड बेल्ट का हिस्सा है, जिसे 7 अगस्त को खोजा गया था। अर्जुन एस्टेरॉयड बेल्ट सौर मंडल में मौजूद उन एस्टेरॉयड्स का समूह है जो कभी-कभी पृथ्वी के करीब आ सकते हैं। इस एस्टेरॉयड को पृथ्वी की ग्रेविटी ने खींच लिया है, जिसके कारण यह पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाने लगा है। हालांकि इसकी गति बहुत धीमी है, जिससे यह 53 दिनों में भी पृथ्वी का एक चक्कर पूरा नहीं कर पाएगा।

25 नवंबर को सूर्य की कक्षा में लौट जाएगा

यह मिनी मून 25 नवंबर के बाद पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण से आजाद होकर वापस सूर्य की कक्षा में लौट जाएगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि सूर्य के चक्कर लगाते-लगाते यह एस्टेरॉयड धरती के करीब आ गया था, जिससे यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बंध गया। 25 नवंबर के बाद यह पृथ्वी से दूर होते हुए सूर्य की कक्षा में फिर से लौट जाएगा।

पहला मिनी मून कब मिला था

यह पहली बार नहीं है जब पृथ्वी को एक मिनी मून मिला है। अब तक ज्ञात तौर पर यह पांचवां मिनी मून है। पहला मिनी मून 1991 में देखा गया था। 2024 PT5 भी कुछ समय के लिए धरती का साथी बनेगा। लेकिन यह चांद की तरह नहीं है, क्योंकि यह पृथ्वी के चारों ओर एक पूरा चक्कर नहीं लगा पाएगा। इसके बजाय, यह 55 दिनों तक घोड़े की नाल के आकार में घूमेगा और फिर बाहर निकल जाएगा।

संबंधित खबरें...

Back to top button