ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन रजिस्ट्रेशन पर 50% छूट, प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा- व्यापार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर व्यापार मेले में इस बार भी ऑटोमोबाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए बड़ी राहत दी गई है। सरकार ने वाहन रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स में 50% छूट देने का प्रस्ताव पारित किया है। यह छूट ग्वालियर मेला समिति और प्रदेश सरकार के प्रयासों का नतीजा है, जिससे क्षेत्र में व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को एक्स पर जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि ग्वालियर व्यापार मेले के ऑटोमोबाइल सेक्टर में दी गई छूट से मेले की भव्यता और बढ़ेगी, साथ ही इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।












