Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहडोल में छात्रा से 5 लोगों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी

Follow on Google News
शहडोल में छात्रा से 5 लोगों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी

शहडोल। शहडोल में सोमवार रात पांच लोगों ने 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप किया है। रेप के साथ-साथ आरोपियों ने वीडियो बनाकर छात्रा को धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। जानकारी के अनुसार 15 साल की पीड़िता सोमवार शाम को स्कूटी से कोचिंग के लिए निकली थी। रास्ते में दोस्त मिला जो वह बाइक पर था।

दोनों केंद्रीय विद्यालय की तरफ चले गए। यहां पांच युवक पहुंचे और दोस्त से मारपीट की, इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा दोस्त के साथ घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाशी शुरू कर दी है।

एसपी ने कहा -जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी

शहडोल के एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि देर रात छात्रा ने थाने में आकर मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले को लेकर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई और रात भर जांच पड़ताल करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts