
नई दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी एरिया में मूर्ति विसर्जन करने आए 5 लड़कों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। सभी मृतक यूपी के ग्राम सलारपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है। सभी की उम्र 17-18 के बीच थी।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब एक बजे डीएनडी यमुना पुल के नीचे हुआ। सलारपुर गांव से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति लेकर करीब 18 लोगों का एक समूह यहां आया था। प्रतिमा को विसर्जित करने के दौरान अचानक मूर्ति पानी में फंस गई। मूर्ति को आगे विसर्जित करने के लिए समूह से छह लड़के यमुना में आगे बढ़े। मूर्ति को तो लड़कों ने खींचकर निकाल लिया, इसके बाद सभी आगे गहरे पानी की ओर चले गए।
इसी बीच, यमुना नदी में तेज बहाव आया और सभी डूबने लगे। किसी तरह एक लड़के को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि पांच लड़के यमुना में गहरे पानी में डूब गए।
मृतकों की हुई पहचान
1. अंकित पुत्र राजेंदर आयु: 20 वर्ष
2. भाग्यशाली पुत्र राजेंदर उम्र 16 वर्ष
3. ललित पुत्र हरि किशोर आयु: 17 वर्ष
4. बीरू पुत्र रामनाथ आयु:19 वर्ष
5. ऋतु राज उर्फ शानू पुत्र मुन्ना श्रीवास्तव उम्र 20 वर्ष
ये भी पढ़ें- मैनपुरी : तालाब में डूबने से दो सगी बहनों सहित तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम