PlayBreaking News

MP By-Election 2024 : विजयपुर और बुधनी से 4 उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन, अब इतने प्रत्याशी चुनावी मैदान में

Follow on Google News
MP By-Election 2024 : विजयपुर और बुधनी से 4 उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन, अब इतने प्रत्याशी चुनावी मैदान में
भोपाल। मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों बुधनी और विजयपुर पर हो रहे उपचुनाव में बुधवार को नाम वापसी की आखिरी तारीख थी। वहीं नामांकन वापसी के अंतिम दिन 4 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसमें विजयपुर से 1 और बुधनी में 3 अभ्यर्थी प्रत्याशी है। ऐसे में अब विजयपुर में 11 और बुधनी में 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

13 नवंबर को होगा मतदान

दरअसल विजयपुर और बुधनी में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही होता दिख रहा है। वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि अब विजयपुर में 11 तथा बुधनी में 20 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रह गए हैं। इन दोनों सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे।

मतदान दिवस पर अवकाश

राज्य शासन ने जिला श्योपुर के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रंमाक 02 -विजयपुर एवं जिला सीहोर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 156 - बुधनी में विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान के दिन 13 नवम्बर (बुधवार) को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है।

विजयपुर में 327 एवं बुधनी में 363 मतदान केंद्र

बैठक में दल पदाधिकारियों को बताया कि उप चुनाव के लिए 18 से 25 अक्टूबर तक नाम-निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। नाम-निर्देशन पत्रों की समीक्षा 28 अक्टूबर को होगी और 30 अक्टूबर तक नाम-निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 13 नवम्बर को एवं मतगणना 23 नवम्बर को होगी। वहीं चुनाव के लिए विजयपुर में 327 एवं बुधनी में 363 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विजयपुर एवं बुधनी में मतदाता

  • विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 54 हजार 750 मतदाता, जिसमें 1,21,001 महिलाएं और 1,33,554 पुरुष शामिल हैं। वहीं 2 थर्ड जेंडर और 103 सर्विस वोटर्स हैं।
  • बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 76 हजार 591 मतदाता, जिसमें 1,33,280 महिलाएं और 1,43,111 पुरुष हैं। वहीं 06 थर्ड जेंडर और 194 सर्विस वोटर्स हैं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts