Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बुरहानपुर : तेंदुए के हमले से 3 घायल, एक का कान किया अलग, खेत में काम करते समय किया हमला

बुरहानपुर : तेंदुए के हमले से 3 घायल, एक का कान किया अलग, खेत में काम करते समय किया हमला
नेपानगर (बुरहानपुर)। धुलकोट क्षेत्र में खेत में काम करने गए तीन लोगों पर रविवार की सुबह तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने एक व्यक्ति का कान नोच लिया। जबकि बालक के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं एक अन्य के पीठ और सीने पर चोट आई है। घायल के शोर मचाते ही आसपास के लोगों में खेत की तरफ भागे। जिससे तेंदुआ खेत से भाग गया। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई।

तेंदुए ने दो लोगों पर किया हमला

दरअसल, ये मामला वन मंडल बुरहानपुर के वन परिक्षेत्र धुलकोट का है। वन रक्षक कमलेश रघुवंशी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7 बजे तेंदुए ने बोरी बुजुर्ग और दवाटिया में लोगों पर हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घायलों में मेहरबान (15) निवासी बोरी बुजुर्ग को सिर में गंभीर चोट आई। बोरी बुजुर्ग निवासी मांगीलाल कोतबाल (50) की पीठ और सीने पर चोट लगी है। जबक दवाटिया में तेंदुए ने बदा (45) का कान ही अलग कर दिया।

तेंदुए के पीछे दौड़े कुत्ते

घायल के शोर मचाते ही आसपास के लोगों में खेत की तरफ भागे। लोगों का शोर सुनकर तेंदुआ खेत से भाग गया। इसके कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया। वन रक्षक कमलेश रघुवंशी ने कहा तेंदुए के हमले के बाद कुत्ते तेंदुए के पीछे दौड़ पड़े थे। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts