ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

सागर : पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो भाइयों समेत 3 बच्चों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। इन बच्चों में दो सगे भाई थे और एक उनका दोस्त। घटना जिले के आगासौद थाना क्षेत्र के ग्राम देहरी की है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कपड़े धोने पहुंची महिला ने दी सूचना

जानकारी के अनुसार, हाई स्कूल के पीछे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी तब लगी, जब गांव की बुजुर्ग महिला वहां कपड़े धोने पहुंची। जहां पर तीनों बच्चों के कपड़े किनारे पर पड़े थे और शव पानी में तैर रहे थे। महिला ने तुरंत इसकी सूचना गांव वालों को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शव करीब 4-5 घंटे से गड्‌ढे में तैर रहे थे। गड्‌ढे में करीब 5 से 6 फीट पानी भरा हुआ है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। वहीं मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतकों में दो सगे भाई है। जिनमें 6 वर्षीय दीपक एवं 8 वर्षीय संजय पिता राजेश आदिवासी निवासी डेहरी और 8 वर्षीय मानवी पिता महेंद्र निवासी डेहरी का शव पानी में तैरता हुआ मिला।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

इधर, जब स्थानीय लोग गड्ढे के पास पहुंचे तो तीनों बच्चों के शव पानी में तैर रहे थे। शवों को स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने बाहर निकला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार करने केर बाद सिविल अस्पताल में तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- फूड इंस्पेक्टर बनकर रचाई शादी, झगड़े के बाद खुला राज तो महिला के होश उड़ गए; आरोपी पहले भी 4 लड़कियों से कर चुका शादी

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button