Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित टिप्पणी करने पर 7 राज्यों से 28 गिरफ्तार, विधायक से लेकर पत्रकार और शिक्षक तक शामिल

पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित टिप्पणी करने पर 7 राज्यों से 28 गिरफ्तार, विधायक से लेकर पत्रकार और शिक्षक तक शामिल
नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणियों को लेकर देशभर के सात राज्यों में बड़ी कार्रवाई हुई है। अब तक 28 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक विधायक, एक पत्रकार, एक वकील, दो रिटायर्ड शिक्षक और 23 छात्र शामिल हैं। गिरफ्तारियां उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मेघालय और त्रिपुरा में हुई हैं। सबसे ज्यादा 16 गिरफ्तारियां असम से हुई हैं।

विधायक अमीनुल इस्लाम पर राजद्रोह का केस दर्ज

पहली गिरफ्तारी 24 अप्रैल को असम से हुई, जहां विपक्षी पार्टी AIUDF के विधायक अमीनुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया। विधायक ने पहलगाम हमले और 2019 के पुलवामा हमले को सरकार की साजिश बताया था। पुलिस ने उन पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। उन्हें 25 अप्रैल को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। विधायक की टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है।

मध्यप्रदेश में लेक्चरर ने शेयर किया विवादित वीडियो

मध्य प्रदेश के भोपाल में 25 अप्रैल को एक कॉलेज की गेस्ट लेक्चरर नसीम बानो को गिरफ्तार किया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने वॉट्सऐप पर पहलगाम हमले से जुड़ा विवादित वीडियो शेयर किया। लेक्चरर ने सफाई दी कि वीडियो गलती से स्टेटस पर लग गया था और उन्होंने इसे बनाया नहीं था। राज्य में इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। ABVP ने इस प्रकरण पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पत्रकार, वकील और छात्रों पर भी कार्रवाई

असम में 25 अप्रैल को एक पत्रकार, एक वकील और कई छात्रों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों पर सोशल मीडिया पर सरकार और देश विरोधी टिप्पणी करने का आरोप है। असम से कुल 16 गिरफ्तारियां हुई हैं, जो कि देशभर में सबसे ज्यादा है। वहीं त्रिपुरा में दो रिटायर्ड शिक्षकों समेत चार गिरफ्तारियां हुई हैं। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड से भी एक-एक गिरफ्तारी दर्ज की गई है।

किस राज्य से कितनी गिरफ्तारी

असम- 16 मध्य प्रदेश- 4 त्रिपुरा- 4 उत्तर प्रदेश- 1 छत्तीसगढ़- 1 झारखंड- 1 मेघालय- 1

असम के मुख्यमंत्री ने दी कड़ी चेतावनी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इन गिरफ्तारियों पर बयान देते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "हम सोशल मीडिया पर की गई हर टिप्पणी की जांच कर रहे हैं। जो भी राष्ट्रविरोधी गतिविधि में शामिल पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। भारत और पाकिस्तान दो अलग-अलग राष्ट्र हैं और हमेशा दुश्मन रहेंगे।" ये भी पढ़ें- किश्तवाड़ में सेना की वर्दी रखने-सिलने और बिक्री पर प्रतिबंध, दो दिनों में 272 पाकिस्तानी नागरिकों ने छोड़ा भारत
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts