PlayBreaking News

18 दिन की NIA कस्टडी में आतंकी तहव्वुर राणा, टीम करेगी पूछताछ; बंद कमरे में सुनवाई के बाद देर रात फैसला

Follow on Google News
18 दिन की NIA कस्टडी में आतंकी तहव्वुर राणा, टीम करेगी पूछताछ; बंद कमरे में सुनवाई के बाद देर रात फैसला
नई दिल्ली। मुंबई 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाया गया है। गुरुवार देर रात करीब 10:30 बजे तहव्वुर राणा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। बंद कमरे में हुई सुनवाई में स्पेशल NIA जज चंद्रजीत सिंह ने उसे 18 दिन की NIA कस्टडी में भेजने का आदेश दिया। एजेंसी ने 20 दिन की रिमांड की मांग की थी। 64 साल का राणा गुरुवार शाम 6:30 बजे अमेरिकी स्पेशल विमान से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद NIA ने उसका मेडिकल चेकअप कराया और सीधे हेडक्वार्टर ले गई।

NIA करेगी पूछताछ

NIA आज सुबह 10 बजे से राणा से पूछताछ शुरू करेगी। जांच में उसके मुंबई हमले में रोल को लेकर विस्तृत पूछताछ होगी। SP और DSP स्तर के अधिकारी उससे पूछताछ करेंगे। यह प्रक्रिया CCTV के सामने होगी और सारी रिकॉर्डिंग भी होगी। [caption id="" align="aligncenter" width="600"] तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर आई सामने।[/caption]

पूछताछ में होंगे कई बड़े खुलासे

NIA ने कोर्ट को बताया कि राणा ने मुंबई हमले की साजिश में अहम भूमिका निभाई थी। डेविड हेडली ने भी राणा के साथ हमले की तैयारी को लेकर बातचीत की थी। राणा ने ही हेडली को भारत में ऑफिस खोलने में मदद की थी, ताकि आतंकी गतिविधियों को छिपाया जा सके। NIA की चार्जशीट में राणा पर हत्या, देश के खिलाफ युद्ध की साजिश और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखने जैसे गंभीर आरोप हैं। 405 पन्नों की चार्जशीट में उसका नाम प्रमुख साजिशकर्ता के तौर पर दर्ज है।

मुंबई हमले में राणा की भूमिका

एनआईए द्वारा दाखिल चार्जशीट में तहव्वुर राणा को आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य बताया गया है। उसने डेविड हेडली को मुंबई में “फर्स्ट वर्ल्ड” नाम से ऑफिस खोलने में मदद की, जिससे हेडली ने हमले की लोकेशन की रेकी की। यह ऑफिस एक कवर के तौर पर इस्तेमाल हुआ ताकि हेडली आतंकी साजिश को अंजाम दे सके।

राणा-हेडली की दोस्ती और साजिश

राणा और डेविड हेडली बचपन के दोस्त हैं। हेडली की गवाही और ईमेल डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, राणा ने न सिर्फ हेडली को फर्जी दस्तावेज़ उपलब्ध कराए, बल्कि भारत यात्रा के लिए वीज़ा कैसे हासिल करें इस पर भी सलाह दी। अमेरिकी सरकार का कहना है कि राणा को हमले की प्लानिंग और टारगेट्स की जानकारी थी।

अमेरिका में राणा की गिरफ्तारी और सजा

2009 में FBI ने शिकागो के ओ’हेयर एयरपोर्ट से तहव्वुर राणा को गिरफ्तार किया था। उस पर मुंबई और कोपेनहेगन हमलों की साजिश में शामिल होने का आरोप था। हेडली की गवाही के आधार पर राणा को अमेरिका में 14 साल की सजा सुनाई गई थी।

भारत की प्रत्यर्पण की लंबी कानूनी लड़ाई

भारत ने 2011 में राणा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की और 2018 से उसके प्रत्यर्पण की कोशिशें शुरू कीं। फरवरी 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति ने औपचारिक तौर पर राणा के प्रत्यर्पण की अनुमति दी। राणा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में खुद को बीमार बताकर याचिका दायर की थी, जिसे जनवरी 2025 में खारिज कर दिया गया।

कौन है तहव्वुर राणा?

  • पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक
  • पाकिस्तानी सेना में डॉक्टर रह चुका है
  • 1997 में कनाडा जाकर इमिग्रेशन सर्विस का बिजनेस शुरू किया
  • अमेरिका में भी ऑफिस खोले और फर्जी दस्तावेजों का नेटवर्क फैलाया
  • 7 भाषाओं का जानकार और कई देशों में यात्रा कर चुका है

पाकिस्तान ने पल्ला झाड़ा

पाकिस्तान ने राणा को लेकर कहा है कि वह कनाडाई नागरिक है और उसके पाकिस्तानी दस्तावेज पिछले दो दशक से रिन्यू नहीं हुए हैं। इससे यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान उसके अपराधों से खुद को अलग दिखाने की कोशिश कर रहा है।

मुंबई हमला: जब 60 घंटे तक कांपी थी मायानगरी

  • 26 नवंबर 2008 को लश्कर के 10 आतंकी समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे।
  • ताज होटल, ओबेरॉय, सीएसटी स्टेशन समेत कई जगहों पर हमला किया।
  • 175 लोगों की जान गई, 300 से ज्यादा घायल हुए।
  • अकेला जिंदा पकड़ा गया आतंकी अजमल कसाब था, जिसे 2012 में फांसी दी गई।
ये भी पढ़ें- 26/11 हमले का दोषी तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर आई सामने, गिरफ्तारी के बाद भारत लाया गया, NIA कोर्ट में होगी पेशी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts