भोपालमध्य प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर MP में 217 कैदियों की रिहाई, भोपाल सेंट्रल जेल से 16 बंदियों को छोड़ा, अच्छे आचरण का मिला इनाम

भोपाल। देश आज अपना 74 वां गणतंत्र मना रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश की जेलों में बंद कुछ कैदियों को रिहाई दी है। गुरुवार को मध्य प्रदेश में की जेलों में बंद कुल 217 कैदियों को रिहा किया गया। भोपाल में 16 बंदी रिहा हुए हुए हैं। इनमें 15 कैदी सेंट्रल जेल और एक कैदी खुली जेल से रिहा हुआ है। बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव पर साल में 4 बार बंदियों की रिहाई हो रही है।

15 अगस्त और 26 जनवरी का था प्रावधान

बता दें कि अभी तक सिर्फ स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर कैदियों को छोड़ने का प्रावधान था, लेकिन राज्य सरकार के आदेश के बाद अब कैदियों को वर्ष में 4 बार छोड़े जाने का प्रावधान किया गया हैं। इसके पहले कुछ महीने या कुछ दिन कम होने के कारण कैदी रिहा होने से वंचित हो जाते थे। जिन्हें स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस का इंतजार करना पड़ता था।

एक साल में चार बार रिहा होंगे कैदी

मप्र शासन के द्वारा अब स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस के अलावा दो अन्य दिन गांधी जयंती व अंबेडकर जयंती के अवसर पर अच्छे व्यवहार और चाल-चलन वाले कैदियों को रिहा करने का आदेश जारी किया है। अब वर्ष में चार बार रिहा होने की तिथि के कारण जेल में बंद कैदियों को लाभ मिलेगा।

अच्छे व्यवहार और चाल-चलन पर दी रिहाई

केंद्रीय जेल विभाग ने अच्छे व्यवहार और चाल-चलन वाले कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन ने स्वीकृत कर रिहाई की है। इसके लिए जेल प्रशासन ने परिवारों को सूचना दी थी, जिसके चलते परिजन भी केंद्रीय जेल पहुंचे थे। कैदी परिवार को साथ देखकर भाव विभोर भी हो गए। वहीं जिनके परिजन जेल नहीं पहुंचे, उनको जेल प्रशासन ने घर पहुंचाने की व्यवस्था कराई।

ये भी पढ़ें: 74वें गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने किया झंडावंदन, भोपाल में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने फहराया तिरंगा

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button