ऑनलाइन फ्रॉड रोकने बंद होंगे 18 लाख सिम कार्ड

ऑनलाइन फ्रॉड रोकने बंद होंगे 18 लाख सिम कार्ड

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए नया प्लान बनाया है, जिसके तहत सरकार करीब 18 लाख सिम और मोबाइल कनेक्शन को अगले 15 दिन में बंद करने जा रही है। ये पहली बार होगा, जब इतनी ज्यादा संख्या में सरकार मोबाइल और सिम कनेक्शन बंद करने जा रही है। टेलिकॉम विभाग की ओर से हाल ही में टेलिकॉम कंपनियों जियो, एयरटेल और वीआई को 28,220 मोबाइल बैंड को बंद करने का निर्देश दिया था। साथ ही करीब 20 लाख मोबाइल कनेक्शन का दोबारा से वेरिफिकेशन करने का निर्देश भी दिया था। इसके पीछे का कारण मोबाइल हैंडसेट से हो रहे ऑनलाइन फ्रॉड है। फ्रॉड के लिए अलग रीजन के सिम अलग रीजन में इस्तेमाल किए जाते हैं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts