Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र में जनवरी से जून के बीच 1,267 किसानों ने की आत्महत्या

राज्य सरकार की रिपोर्ट, अमरावती मंडल सबसे आगे
महाराष्ट्र में जनवरी से जून के बीच 1,267 किसानों ने की आत्महत्या

मुंबई। महाराष्ट्र में इस साल के शुरूआती छह महीने में 1,267 किसानों ने आत्महत्या की और इनमें से 557 मौतें राज्य के विदर्भ क्षेत्र के अमरावती मंडल में हुई हैं। राज्य सरकार की एक रिपोर्ट में दिये गए जनवरी से जून तक के आंकड़ों के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर मंडल 430 किसानों की मौत के साथ दूसरे स्थान पर है। नासिक मंडल में 137, नागपुर मंडल में 130 और पुणे मंडल में 13 किसानों की मौतें हुईं। तटीय कोंकण मंडल में किसी किसान के आत्महत्या करने का मामला सामने नहीं आया है।

देश की कुल किसान आत्महत्या में 37.6% महाराष्ट्र के

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक, 2022 में देश में किसानों द्वारा की गई आत्महत्या के 37.6 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र से थे जो सर्वाधिक था। एनसीआरबी ने कहा कि 2022 में कृषि क्षेत्र से जुड़े 11,290 लोगों ने अपनी जान दे दी, जिनमें 5,207 किसान और 6,083 खेतिहर मजदूर थे। यह देश में आत्महत्या के कुल मामलों का 6.6 प्रतिशत है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts