ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP में 10 IAS अफसरों के ट्रांसफर : विवेक पोरवाल को मिली प्रमुख राजस्व आयुक्त की जिम्मेदारी, संदीप यादव बने आयुक्त जनसंपर्क, 4 जिलों के कलेक्टर बदले, देखें ORDER

भोपाल। मध्य प्रदेश में रविवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। 10 IAS अफसरों के दबादले किए गए हैं और 4 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को उज्जैन जिले का कलेक्टर बनाया गया। जबकि उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया।

नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को बैतूल कलेक्टर बनाया गया। उज्जैन नगर निगम कमिश्नर रौशन कुमार सिंह को स्मार्ट सिटी भोपाल का सीईओ बनाया गया। जबलपुर नगर निगम कमिश्नर स्वप्निल वानखेड़े को वित्त विभाग का सह आयुक्त बनाया गया है। जबकि, प्रीति यादव को कमिश्नर नगर निगम जबलपुर बनाया गया।

आयुक्त जनसंपर्क बने संदीप यादव

मुख्यमंत्री के सचिव और आयुक्त जनसंपर्क की जिम्मेदारी निभा रहे विवेक पोरवाल को हटाकर उन्हें प्रमुख राजस्व आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें आयुक्त भू-अभिलेख की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रमुख राजस्व आयुक्त संदीप यादव को आयुक्त जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी‌ गई है। वह विमानन विभाग के सचिव भी रहेंगे।

देखें आदेश…

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button