ताजा खबरमध्य प्रदेश

MP News : छतरपुर में महिला और बेटी के शव पेड़ से लटके मिले, पूछताछ में पति ने कही ये बात…

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला और उसकी डेढ़ साल की बेटी का शव बरगद के पेड़ से लटका हुआ मिला। महिला और उसकी बेटी गुरुवार से लापता थी। पति के मुताबिक, उनके बीच कोई विवाद नहीं था लेकिन पत्नी मानसिक तनाव में रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खेत में पेड़ से लटके मिले शव

घटना छतरपुर के नारायण बाग पहाड़ी क्षेत्र की है, जहां द्रोपती अहिरवार और उसकी बेटी मोना के शव शुक्रवार सुबह पेड़ से लटके मिले। मृतिका अपने पति रामकरण अहिरवार के साथ छतरपुर में किराए के मकान में रहती थी। रामकरण पेट्रोल पंप पर काम करता है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट, पायल और पेन बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतक महिला के पति रामकरण ने बताया कि सुबह घर लौटने पर पत्नी और बेटी घर पर नहीं मिलीं। खेत जाकर देखा तो दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पति का दावा- नहीं था कोई पारिवारिक विवाद

मृतिका के पति रामकरण ने कहा, “गुरुवार से ही वह गायब थी। शुक्रवार को खेत पर जाकर पता चला कि वह बेटी के साथ पेड़ से लटकी मिली। हमारे बीच कोई विवाद नहीं था। वह अपने परिवार की समस्याओं को लेकर परेशान रहती थी और मानसिक रूप से तनाव में थी।”

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे ने बताया, “हमें सूचना मिली कि पेड़ पर महिला और बच्ची के शव लटके हैं। हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पहली नजर में यह मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है, लेकिन जांच के बाद ही सच सामने आएगा।”

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस की पैन इंडिया कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शूटर्स गिरफ्तार

संबंधित खबरें...

Back to top button