
नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-8 में रविवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक झुग्गी झोपड़ी में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में परिवार के 6 लोग झुलस गए। इलाज के दौरान एक 8 साल के बच्चे और 12 दिन की बच्ची की मौत हो गई। अन्य चार घायलों लागों को सफदरगंज दिल्ली के लिये रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अन्य खबरें भी पढ़ें…
झारखंड: देवघर में कारोबारी की सुरक्षा में तैनात दो जवानों की गोलीबारी में मौत

झारखंड के देवघर जिले में बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग में मछली कारोबारी की सुरक्षा में लगे दो सरकारी गार्ड की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने शनिवार देर रात पटेल चौक पर इस वारदात को अंजाम दिया। इसके पीछे किसका हाथ है और इसे क्यों अंजाम दिया गया, फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पेरू में पुलिस टीम पर हमला, 7 अधिकारियों की मौत
पेरू में पुलिस वैन पर घात लगाकर हमला किया गया है। हमले में 7 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, VRAEM के नेटिवाड शहर अंडियन के जंगल एरिया में यह हमला हुआ। जहां पुलिस वैन पेट्रोलिंग पर निकली थी। उसी दौरान उग्रवादी संगठन ने उन पर हमला कर दिया।