ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

संघर्षों से भरा है Oscar पाने वाली गुनीत मोंगा का जीवन : 18 की उम्र में पैरेंट्स को खोया, घर चलाने के लिए इंश्योरेंस एजेंट का काम किया

भोपाल में है गुनीत का ननिहाल, 'पीरियड : एंड ऑफ सेंटेंस' डॉक्यूमेंट्री के लिए साल 2019 में भी मिला था ऑस्कर

प्रीति जैन, भोपाल। सोमवार को जब ऑस्कर में भारत की शॉर्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ (the elephant whisperers) बेस्ट डॉक्यूमेंट्री से फिल्म के अवॉर्ड से नवाजी गई तो यह पूरे देश के लिए गर्व का पल था। लेकिन, भोपाल के लोगों के लिए यह खुशी अलग ही थी। दरअसल, ऑस्कर में भारत का मान बढ़ाने वाली इस शॉर्ट फिल्म की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा का ननिहाल भोपाल में है। गुनीत ने जो मुकाम पाया है, वह इतना आसान नहीं था। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा। गुनीत की मां शादी के बाद दिल्ली चली गईं। गुनीत भी वहीं पली-बढ़ीं, लेकिन 17-18 की उम्र में बीमारी की वजह से उन्होंने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया।

सेल्फ मेड वुमन हैं गुनीत

peoplesupdate.com से बात करते हुए गुनीत के मामा कुलप्रीत गुलाटी बताते हैं कि गुनीत सेल्फ मेड वूमन हैं। उन्होंने जीवन में बहुत संघर्ष किया। आमदनी का जरिया नहीं था, तब उन्होंने इश्योरेंस एजेंट का भी काम किया। उन्होंने 16 साल की उम्र से छोटे-बड़े सभी तरह के काम करना शुरू किया दिया, ताकि वे अपने पेरेंट्स की मदद कर सकें। गुनीत की मां ट्यूशन पढ़ाती थीं। उन्होंने बेटी को बचपन से ही आत्मनिर्भर बनने के गुर सिखाए। कुलप्रीत बताते हैं कि गुनीत अपने पेरेंट्स को एक घर देना चाहती थीं, लेकिन वे बहुत कम उम्र में वे उनका साथ छोड़ गए।

फैशन आंत्रप्रेन्योर सनी कपूर से शादी

गुनीत दिल्ली में फीमेल डीजे भी रहीं। फिर उन्होंने मुंबई का रुख किया और वहां से इंडस्ट्री की राह चुनी। पिछले साल ही गुनीत ने शादी की और अपने पति फैशन आंत्रप्रेन्योर सनी कपूर के साथ भोपाल आई थीं। उनका कोई सगा भाई-बहन नहीं है। वो सिंगल चाइल्ड हैं। लेकिन, अपने ननिहाल के सभी रिश्तों का बहुत आदर करती हैं और सभी से प्यार करती हैं। वे हंसने-हंसाने वाली और जिंदादिली से भरपूर हैं।

यह भी पढ़ें Oscar Awards 2023: पहली बार भारत को दो अवॉर्ड, नाटू, नाटू बेस्ट सॉन्ग, एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री

साल 2019 में भी मिला था ऑस्कर

फिल्मकार गुनीत मोंगा को भारत में मासिक धर्म से जुड़ी वर्जनाओं पर आधारित फिल्म ‘पीरियड : एंड ऑफ सेंटेंस’ के लिए डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट के लिए भी अवॉर्ड मिल चुका है।

यह भी पढ़ें Oscar 2023: आरआरआर’ के ‘नाटू-नाटू’ ने रचा इतिहास, ऑस्कर की बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाला भारत का पहला गीत बना

संबंधित खबरें...

Back to top button