इंदौरमध्य प्रदेश

देवास : मवेशी चराने गए बुजुर्ग पर जंगली जानवर ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

देवास। बरोठा थाना क्षेत्र के बालोदा क्षेत्र में पहाड़ी के पास मवेशी चराने गए एक बुजुर्ग पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिससे किसान के दोनों पैर में गंभीर चोट लगी है। किसान को आसपास के रहवासियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया।

बुजुर्ग किसान के दोनों पैर में लगी चोट

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग किसान मनोहर पिता गोविंद शनिवार को अपने मवेशी चराने के लिए बालोदा पहाड़ी के पास गया था। इसी दौरान किसी जंगली जानवर द्वारा उस पर हमला कर दिया। किसान के दोनों पैर में चोट लगी है। आसपास के किसानों द्वारा घायल किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने जताई सूअर के हमले की आशंका

इधर, क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि लंबे समय से जंगली सूअर पहाड़ी के आसपास खेतों में विचरण कर रहे हैं। वह भगाने पर भी नहीं भागते हैं। संभवत: गांव के किसान पर जंगली सूअर ने ही हमला किया है।

https://twitter.com/psamachar1/status/1644700795445575683

(इनपुट – हेमंत नागले)

ये भी पढ़ें: उज्जैन जेल घोटाला : उषा राज सहित 4 आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेजा, पूर्व जेल अधीक्षक ने जेल बदलने की लगाई गुहार

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button