
हेमंत नागले, इंदौर। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चिटफंड कंपनी की आड़ में पैसा दोगुना करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति-पत्नी ने 2022 में चिटफंड कंपनी की आड़ में लोगों से दो करोड़ रुपए ठग लिए थे। शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने बताया कि, दिसंबर 2022 में इंदौर विजय नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले हेमंत परिहार और ज्योति परिहार के खिलाफ कई लोगों ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों पर यह आरोप था कि, उन्होंने चिटफंड कंपनी में पैसे दोगुना करने का लालच देकर लगभग 2 करोड रुपए लोगों से ठग लिए थे। पुलिस ने जब उनके घर और ऑफिस पर छापामार कार्रवाई की गई तब तक दोनों ही कहीं फरार हो गए थे। पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी। जिसके बाद शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों विजय नगर थाना क्षेत्र में किसी परिचित से घर मिलने आए हैं। तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ 420 सहित व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
#इंदौर : चिटफंड कंपनी की आड़ में #पैसा_दोगुना करने के नाम पर #धोखाधड़ी। आरोपी पति-पत्नी #गिरफ्तार, अब तक #2_करोड़ का लगा चुके हैं चूना : #रविंद्र_गुर्जर, थाना प्रभारी विजय नगर |#IndorePolice #Fraud #chitfundcompany #PeoplesUpdate pic.twitter.com/iAk7UQhlKo
— Peoples Samachar (@psamachar1) May 14, 2023
25 पीड़ित लोगों ने की थी शिकायत
वर्ष 2022 में लगभग 25 पीड़ित लोगों ने थाने पहुंचकर इनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा गया था कि, दोनों पति पत्नी करोड़ों की ठगी कर फरार हो गए हैं। जिनकी शिकायत पर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। वहीं गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस आरोपियों द्वारा ठगा गया पैसा रुपया फरियादियों को वापस दिलाने की कोशिश करेगी। वहीं पुलिस अब उनके बैंक खाते व अन्य जानकारी भी जुटा रही है।