Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Adhir Ranjan Chowdhury :अधीर रंजन चौधरी के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कई सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी घायल

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के काफिले की एक गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा तब हुआ जब वे कांडी में चुनावी अभियान खत्म कर बहरामपुर लौट रहे थे। घटना में कई सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी घायल हुए हैं। कांग्रेस ने मामले में साजिश की आशंका जताई है।
अधीर रंजन चौधरी के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कई सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी घायल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के काफिले की एक गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। यह हादसा मुर्शिदाबाद जिले के जिबंती इलाके के पास हुआ। घटना में काफिले में मौजूद कई सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी घायल हो गए हैं।

    चुनावी अभियान से लौट रहे थे अधीर रंजन

    जानकारी के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 6:45 बजे हुई। उस समय अधीर रंजन चौधरी कांडी इलाके में अपना चुनावी अभियान खत्म करके बहरामपुर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले की एक गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में मौजूद कई सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी घायल हो गए। घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी स्थिति के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

    Breaking News

    कांग्रेस ने जताई साजिश की आशंका

    अधीर रंजन चौधरी के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह घटना संदिग्ध लग रही है और संभव है कि इसे जानबूझकर अंजाम दिया गया हो।

    पुलिस पर भी उठे सवाल

    कांग्रेस कार्यालय के मुताबिक, घटना के बाद उनके कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर को फोन कर सूचना दी, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला। फिलहाल, पूरे मामले को लेकर जांच की मांग की जा रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts