ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

जानिए डिप्टी CM बने जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला के बारे में…लो प्रोफाइल रहते हुए हर टास्क को करते हैं पूरा…

भोपाल। मध्य प्रदेश में नए सीएम के नाम के ऐलान के साथ ही दो डिप्टी सीएम के नामों का ऐलान भी कर दिया गया है। बीजेपी ने सबको चौंकाते हुए मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को एमपी को डिप्टी सीएम बनाया गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में इन नामों पर मुहर लगी।

उप मुख्यमंत्री का पद संभालने जा रहे दोनों ही नेता अपने-अपने क्षेत्र के कद्दावर राजनीतिज्ञ हैं। एक तरफ जहां जगदीश देवड़ा 7 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं तो वहीं राजेंद्र शुक्ला भी 5 बार के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

जगदीश देवड़ा का राजनीति सफर

जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनका जन्म 1957 में मंदसौर जिले के रामपुरा गांव में हुआ। उन्होंने एमए और एलएलबी तक शिक्षा हासिल की है। वे पेशे से वकील हैं। उनके पॉलिटिकल करियर की शुरुआत छात्र जीवन में उस समय हुआ जब 1979 में वे रामपुरा के शासकीय महाविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष बने। इसके बाद वे बीजेपी में कई पदों पर रहे। 1990 में पहली बार विधायक बनने के बाद वे 28 जून 2004 को उमा भारती मंत्रिमंडल में पहली बार राज्यमंत्री बनाए गए। 2005 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में भी मंत्री के रूप में शामिल किया गया। 2008 में भी शिवराज मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। वे बेहद लो प्रोफाइल नेता माने जाते हैं और शौकिया तौर पर वे कई बार तलवार और लाठी चलाने की कला का भी प्रदर्शन करते दिखाई दिए हैं।

विंध्य के कद्दावर नेता हैं राजेंद्र शुक्ला

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध राजनेता राजेंद्र शुक्ला का जन्म रीवा में 1964 को हुआ था। उनके पिता भाईलाल शुक्ला एक ठेकेदार हैं। उन्होंने सरकारी स्कूल से अध्ययन किया और सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष बन गए।

एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला रीवा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। रीवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजेंद्र शुक्ला को कद्दावर नेता के तौर पर जाना जाता है। राजेंद्र शुक्ला ने साल 2003 में पहली बार बीजेपी के टिकट पर रीवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई। इसके बाद से शुक्ला ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। राजेंद्र शुक्ला ने सभी चुनावों में लगातार जीत दर्ज की है। इस बार लगातार 5वीं बार उन्होंने रीवा विधानसभा सीट से चुनाव में जीत दर्ज की है। इससे पहले राजेंद्र शुक्ला, उमा भारती की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। राजेंद्र शुक्ला को 2003, 2008, 2013 और 2023 में मंत्री बनाया जा चुका है। वे मृदुभाषी माने जाते हैं और राजनीतिक आक्रामकता के परे सधे हुए शब्दों में अपनी बात कहने में यकीन रखते हैं।

ये भी पढ़ें- MP में डॉ. मोहन यादव को सीएम बनाकर BJP ने चौंकाया, जानें कौन हैं मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री और उनका राजनीतिक सफर 

ये भी पढ़ें- MP Politics : डॉ. मोहन यादव होंगे MP के नए मुख्यमंत्री, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा डिप्टी सीएम, नरेंद्र सिंह तोमर होंगे विधानसभा स्पीकर

संबंधित खबरें...

Back to top button