West Bengal Election :जहां झड़प, वहीं रिकॉर्ड वोटिंग! बंगाल चुनाव में बंपर मतदान, पूरी लिस्ट देखें

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस बार मतदाता चुनाव आयोग की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए और उन्होंने बिना डर के मतदान किया।
Follow on Google News
जहां झड़प, वहीं रिकॉर्ड वोटिंग! बंगाल चुनाव में बंपर मतदान, पूरी लिस्ट देखें

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान ऐतिहासिक रहा। चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुताबिक, राज्य में आजादी के बाद पहली बार इतना ज्यादा वोटिंग टर्नआउट दर्ज किया गया। लोगों ने बिना किसी डर के बढ़-चढ़कर मतदान किया। जिससे वोटिंग काउंट भी बढ़ा है, चुनाव में कई हिंसक घटनाएं, मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई।

रिकॉर्ड वोटर टर्नआउट

  • पहले चरण में कुल 92.68% मतदान दर्ज किया गया
  • करीब 3.60 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने वोट डाले

पुरुष: 1.84 करोड़+
महिलाएं: 1.76 करोड़+
थर्ड जेंडर: 465

यह भी पढ़ें: West Bengal Violence : चुनावी मैदान में बवाल! BJP प्रत्याशी सुवेंदु सरकार पर हमला, भीड़ ने घेरा; दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

जिलों में वोटिंग का हाल

सबसे ज्यादा मतदान: कूचबिहार – 95.53%
अन्य प्रमुख जिले:
दक्षिण दिनाजपुर – 95.37%
बीरभूम – 94.42%
जलपाईगुड़ी – 94.38%
मालदा – 93.81%
मुर्शिदाबाद – 93.48%
सबसे कम मतदान: कालिम्पोंग – 83.01%

दक्षिणी दिनाजपुर में भाजपा नेता सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट भी की गई, इसके वीडियो भी सामने आए जिसमें भीड़ ने उन्हें दौड़ा- दोड़ा कर पीटा, उनके सुरक्षाकर्मी द्वारा उन्हें जल्द सुरक्षित जगह पर ले जाया गया।

CEO मनोज कुमार- वोटर्स बिना डरे पहुंचे 

बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस चरण में राज्य की 152 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए।

उन्होंने जानकारी दी कि चुनाव के लिए करीब 45,000 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां मतदाताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान खत्म होने के बाद अब सभी EVM मशीनों को सील किया जा रहा है और उन्हें सुरक्षित रूप से स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जा रहा है, ताकि मतगणना तक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें: West Bengal Election 2026 : झारग्राम में मुख्यमंत्री ममता पर बरसे हिमंता...'दीदी कभी-कभी श्री राम भी बोला करो'

पहले चरण की व्यवस्था

  • 152 विधानसभा सीटों पर मतदान
  • करीब 45,000 मतदान केंद्र बनाए गए
  • वोटिंग के बाद EVM मशीनों को सील कर स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जा रहा है

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस बार मतदाता चुनाव आयोग की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए और उन्होंने बिना डर के मतदान किया।

Breaking News

हिंसा की छिटपुट घटनाएं

दक्षिण दिनाजपुर में वोटिंग के दौरान झड़प और मारपीट की खबरें सामने आईं
 आगे का चुनाव शेड्यूल
दूसरे चरण का मतदान: 29 अप्रैल 2026
मतगणना और परिणाम: 4 मई 2026

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts