भोपालमध्य प्रदेश

मंत्री विश्वास सारंग ने 75 नावों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, बोले- पीएम मोदी की अपील पर तिरंगामय हुआ भोपाल

आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रहीं हैं। घर-घर तिरंगा लहराया जा रहा है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में रविवार सुबह भोपाल स्थित बोट क्लब से बड़े तालाब में 75 नावों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इसके साथ-साथ ड्रोन के जरिए आसमान में भी तिरंगा फहराया गया। वहीं, बाइक रैली की शक्‍ल में सैकड़ों युवा हाथ में तिरंगा थामे सड़कों पर निकल पड़े।

75 किमी की भव्य तिरंगा बाइक रैली

मंत्री विश्वास सारंग ने आज नरेला विधानसभा में 5 किमी लंबी वाहनों की श्रृंखला के साथ 75 किमी की भव्य तिरंगा बाइक रैली (द्वितीय दिवस) का श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर छोला से शुभारंभ किया।

75 नावों के साथ तिरंगा यात्रा

  • लहराएं तिरंगा शान से, गर्व और अभिमान से आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर बोट क्लब में ‘75 नावों के साथ तिरंगा यात्रा’ के अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने भारत माता के जयघोष के साथ अभिवादन किया।

  • नए भारत की उपलब्धियां, दुनिया को बतलाना है, विजयी विश्व तिरंगा लेकर, भारत को विश्व गुरु बनाना है। नरेला विधानसभा में 5 किमी लंबी वाहनों की श्रृंखला के साथ 75 किमी की भव्य तिरंगा यात्रा (द्वितीय दिवस) में क्षेत्र के देवतुल्य रहवासियों के अभूतपूर्व उत्साह, सतत पुष्प वर्षा और स्नेह वर्षा से मेरा रोम-रोम पुलकित हो उठा। आप सभी का आत्मीय आभार।

ये भी पढ़ें- 15 अगस्त को भोपाल में CM शिवराज करेंगे ध्वजारोहण, जानें कौन कहां फहराएगा झंडा

  • हर घर के साथ जल, थल और नभ भी हुआ तिरंगामय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज बोट क्लब भोपाल में 75 नावों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर मां भारती के वीर सपूतों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की।

SDRF और पुलिस प्रशासन ने किए सुरक्षा इंतजाम

SDRF और पुलिस की टीम ने 75 नावों पर सवार प्रत्येक व्यक्ति को लाइफ जैकेट दिए। जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो। 75 नावों की तिरंगा यात्रा में भोपाल महापौर मालती राय, SDRF, पुलिस प्रशासन के अधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button