West Bengal Election Live :बंगाल में शाम 5 बजे तक 89.93% वोटिंग, तमिलनाडु में 82.23% मतदान

बंगाल में पहले चरण को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह राज्य की सत्ता की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस चरण में कई प्रमुख नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है
बंगाल में शाम 5 बजे तक 89.93%  वोटिंग, तमिलनाडु में 82.23% मतदान

Live Updates

06:30 PM 23/04/26

बीरभूम में तनाव, CRPF जवानों पर पथराव

बीरभूम जिले के दुबराजपुर विधानसभा क्षेत्र के खैरासोल घुमर गांव में सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया गया। यहां तैनात सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों पर स्थानीय लोगों ने अचानक पथराव कर दिया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया है। अचानक कुछ लोगों ने जवानों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया है।

06:11 PM 23/04/26


पश्चिम बंगाल के पहले चरण और तमिलनाडु की 234 सीटों पर गुरुवार को रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई है। शाम पांच बजे तक बंगाल में 89.93%  और तमिलनाडु में 82.24% मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल के 16 जिलों में पिछली बार से 7% ज्यादा मतदान हुआ है। दोनों ही राज्यों में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में अपने वोट का इस्तेमाल किया है। पश्चिम बंगाल में वोटिंग प्रतिशत काफी ज्यादा है, जो बताता है कि लोग चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले
रहे

03:25 PM 23/04/26

बीरभूम में BJP महिला प्रत्याशी की TMC के साथ बहस

बीरभूम जिले के सिउड़ी इलाके में भाजपा उम्मीदवार और TMC की महिला पार्षद शिप्रा मजूमदार के जोरदार बीच बहस देखने को मिली।

भाजपा उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि TMC पार्षद वोटरों को डरा-धमका रही हैं और उन्हें मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में रहने की इजाजत नहीं है।

03:18 PM 23/04/26

वॉर रूम पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृम मंत्री अमित शाह कोलकाता में भाजपा के वॉर रूम पहुंचे, टीम से लिया अपडेट

Twitter Post

03:15 PM 23/04/26

अग्निमित्रा पॉल की कार का शीशा चकनाचूर

आसनसोल साउथ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में हमला हुआ। इससे उनकी गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। घटना के समय विधायक कार में ही मौजूद थीं।

Twitter Post

 

02:10 PM 23/04/26

बंगाल में 1 बजे तक 62.18 % वोटिंग

पश्चिम बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर वोटिंग जारी हैं, दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18% वोट पड़े हैं।

01:50 PM 23/04/26

PM मोदी- झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी

पीएम मोदी ने बंगाल चुनाव के बीच कृष्णानगर में जनसभा के संबोधन में टीएमसी को घेरा, उन्होंने कहा कि झालमुड़ी मैंने खाई लेकिन मिर्ची TMC को लगी। आगे वे बोले कि 4 मई को बंगाल में कमल खिलना तय है।

Twitter Post

 

01:32 PM 23/04/26

EVM बिगड़ने पर भीड़ ने चुनाव अधिकारी को घेरा

मालदा के एक बूथ पर EVM खराब होने से हंगामा हो गया। लोगों ने चुनाव अधिकारी को घेर लिया और आपत्ति जताई। इस बीच पूरे राज्य में सुबह से पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें दिख रही हैं। यहां महिलाओं की संख्या ज्यादा है। ऐसा ही हाल तमिलनाडु में देखा जा रहा है।

01:30 PM 23/04/26

शुवेंदु अधिकारी पर हमला

पश्चिम बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं। उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ है। इसके बावजूद भीड़ सुवेंदु को पीटती है।

11:40 AM 23/04/26

बंगाल में 11 बजे तक 41 प्रतिशत वोटिंग

बंगाल चुनाव के फर्स्ट फेज में 11 बजे तक 41.11 फीसदी वोटिंग हुई है। कई जगह कार्यकर्ता की भिड़ंत की खबरें भी सामने आ रही है।

11:08 AM 23/04/26

मुर्शिदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी

मुर्शिदाबाद काफी संवेदनशील जिला माना जाता है, जिसको देखते हुए सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. इस तनाव के बीच अर्धसैनिक बलों की एक और कंपनी को रवाना किया गया है. 

11:07 AM 23/04/26

हुमायूं कबीर से भिड़े TMC कार्यकर्ता

मुर्शिदाबाद जिले में वोटिंग के दौरान भयंकर बहसबाजी की स्थिति भी दिखी। यहां तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ता भिड़ गए। हुमायूं कबीर के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. इतना ही नहीं वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई है।

11:05 AM 23/04/26

सिलिगुड़ी में BJP- टीएमसी के बीच बहस

सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार शंकर घोष के समर्थकों और टीएमसी समर्थकों के बीच सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यालय (बूथ नंबर 26/237) में तीखी बहस हो गई।

Twitter Post

 

09:41 AM 23/04/26

9 बजे तक करीब 19 % वोटिंग

बंगाल चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में सुबह 9 बजे तक कुल 19 % वोटिंग हुई है।

09:40 AM 23/04/26

वोटिंग के बीच बम फेंका गया

वोटिंग के बीच बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के नौदा में शरारती तत्वों द्वारा बम फेंका गया। कई लोग इसकी चपेट में आए हैं। घालयों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Twitter Post

 

09:38 AM 23/04/26

TMC मंत्री- हम चाहते हैं 100 % वोटिंग हो

कूच बिहार, पश्चिम बंगाल: मतदान करने के बाद दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र से उदयन गुहा ने कहा, "हमारा काम मतदान करना है और हमने वोट डाला है। हम चाहते हैं कि 100% पोल हो

09:35 AM 23/04/26

भाजपा प्रत्याशी बोले- ज्यादा से ज्यादा वोट आएंगे

रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार स्वप्न दासगुप्ता बोले, मुझे उम्मीद है कि चुनाव में ज़्यादा से ज़्यादा लोग वोट डालने आएंगे, चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से होंगे और मुकाबला भी निष्पक्ष होगा। हम लगातार यह मांग करते आ रहे हैं कि पश्चिम बंगाल के चुनाव भी किसी अन्य राज्य की तरह ही सामान्य ढंग से होने चाहिए

Twitter Post

 

09:30 AM 23/04/26

अग्निमित्रा पॉल बोलीं- TMC को सत्ता से हटाने के लिए जनता दृढ़संकल्प

आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अपना वोट डाला और पार्टी के प्रदर्शन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि बंगाल की जनता भाजपा को ही वोट देगी, वे टीएमसी को सत्ता से हटाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, जो मुख्यमंत्री की कुर्सी और मतदाताओं के लिए कलंक है.

09:20 AM 23/04/26

राजनाथ सिंह ने वोटर्स से अपील की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विधानलभा चुनाव को लेकर अपील करते हुए X पर पोस्ट किया, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान हो रहा है, ऐसे में मैं इन राज्यों के सभी मतदाताओं से सक्रिय रूप से भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करता हूं. मैं महिलाओं, पहली बार मतदान करने वालों और युवाओं से विशेष अपील करता हूं कि वे आगे आएं और हमारे लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में योगदान दें

09:10 AM 23/04/26

शुवेंदु बोले- ममता के जीतने के कोई चांस नहीं

नंदीग्राम और भवानीपुर से BJP उम्मीदवार और राज्य के LoP सुवेंदु अधिकारी ने वोटिंग के बाद कहा- हम हिंदू हैं, हम सनातनी हैं। मैंने अपने चुनाव क्षेत्र के पोलिंग एजेंट से बात की। पोलिंग शांति से होनी चाहिए। वहीं SIR पर उन्होंने कहा- अगर कोई फेक वोटर या घुसपैठिया नहीं है तो ममता के जीतने का कोई चांस नहीं है।

Twitter Post

 

08:59 AM 23/04/26

थलापति ने चेन्नई में वोटिंग की

तमिलनाडु चुनाव के लिए तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके)  प्रमुख और उम्मीदवार विजय चेन्नई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे। विजय इस चुनाव में तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेरंबूर विधानसभा सीटों से उम्मीदवार हैं।

Twitter Post

 

08:57 AM 23/04/26

शुभेंदु अधिकारी ने मतदान किया

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के तहत नेता प्रतिपक्ष और भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

08:55 AM 23/04/26

एक्टर अजित कुमार ने अपना वोट डाला

तमिलनाडु चुनाव 2026 के तहत चेन्नई के तिरुवनमियूर स्थित एक मतदान केंद्र पर अभिनेता अजित कुमार ने अपना वोट डाला। 

Twitter Post

 

08:54 AM 23/04/26

हुमायूं कबीर की शांतिपूर्ण वोटिंग की अपील 

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के तहत मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा कि वह इस बार भी चुनाव में वोट डालेंगे। उन्होंने बताया कि वह 1982 से लगातार चुनाव में हिस्सा लेते आ रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है जब उनकी अपनी पार्टी चुनाव लड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।

कोलकाता। लोकतंत्र के महापर्व के तहत आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान हो रहा है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव कराया जा रहा है। दोनों राज्यों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

बंगाल में पहले चरण को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह राज्य की सत्ता की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस चरण में कई प्रमुख नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है और अलग-अलग क्षेत्रों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं, तमिलनाडु में भी प्रमुख राजनीतिक गठबंधनों के बीच सीधी टक्कर है, जिससे चुनाव और दिलचस्प हो गया है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts