नए साल की शुरुआत के साथ ही लोग फिर से कुछ नया करने की प्लानिंग कर रहे हैं। बीते साल मनोरंजन जगत में कई स्टार कपल्स शादी के बंधन में बंधते नजर आए। वहीं अभी भी कुछ सेलेब्स ऐसे हैं जिनकी शादी को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि साल 2022 में कौनसे स्टार कपल्स सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो सकते हैं-

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणबीर और आलिया इस साल शादी के बंधन में बन सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों पिछले साल ही शादी करने वाले थे, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। वहीं अब इस साल उनके सात फेरे लेने की उम्मीद लगाई जा रही।

लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे स्टार कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल अपनी शादी की खबरों को लेकर लाइम लाइट में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों इस साल मार्च में एक- दूसरे से शादी करने वाले हैं।

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फैंस को फिल्म ‘शेरशाह’ में इन दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी काफी पसंद आई थी। ऐसे में फैंस लगातार इस कपल की शादी को लेकर लगातार कयास लगा रहे हैं।

टीवी की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ इस साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं। एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर उनकी बैचलर पार्टी की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं।

टेलीविजन अदाकारा करिश्मा तन्ना और वरुण बंगिरा सगाई कर चुके हैं। एक्ट्रेस ने नए साल के मौके पर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह कपल 2022 में शादी रचा सकता है।