ताजा खबरधर्म

Weekly Horoscope : मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहेगा सप्ताह… पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 17 September to 23 September 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक, इस हफ्ते। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का ये पूरा सप्ताह…

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत ठीक रहेगी परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहन अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त के अवसर बनेंगे। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा वाला रह सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। दांपत्य जीवन में कलह आदि को टाल देना ही उचित है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह कष्टप्रद रह सकता है। पिता को लेकर चिंता रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुवात अच्छी रहेगी, पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारी से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से कष्ट का अनुभव होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कष्ट प्रद रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप उसे पर काबू पा लेंगे। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद फरोख्त के योग बन सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ कष्टदायक रह सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। संतान की तरफ से कष्ट का अनुभव हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला है, पिता की तरफ से चिंता रहेगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में परिस्थितियों सुधर जाएंगी, छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त को टाल देना ही उचित रहेगा। माता को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग की भावना रहेगी पर आपके पराक्रम में कुछ कमी रह सकती है। माता की तरफ से चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह साधारण रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में कष्ट होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। पिता को लेकर चिंता रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी, पिछले सप्ताह की कठिनाइयों से छुटकारा मिलेगा। आपका मनोबल और आत्मविश्वास बड़ा चढ़ा रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद फरोख्त को टाल दें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। संतान की तरफ से कुछ कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में कलह की स्थिति बन सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप उसे पर काबू पा लेंगे। अपना मनोबल बनाए रखें, व्यर्थ की चिंता परेशानी से स्वयं को दूर रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है, माता की तरफ से चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह परिश्रम वाला रह सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए सप्ताह शुभ नहीं है। संतान की तरफ से चिंता रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। दांपत्य जीवन में संभाल कर रहने की आवश्यकता है। व्यापारी वर्ग के लिए कुछ कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। यात्रा से कष्ट का होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उसे पर काबू पा लेंगे और आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद फरोख्त के योग बनेंगे। माता को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा वाला रहेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। पिता को लेकर शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद फरोख्त को टाल दें। संतान की तरफ से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव हो सकता है। माता की तरफ से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद फरोख्त को टाल देना ही उचित होगा। अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ है। संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है, आलस और प्रमाद की अधिकता रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह शुभ फलदायक है। पिता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी परंतु सप्ताह के मध्य में आप उसे पर काबू पा लेंगे। आपके भाग्य बाल में वृद्धि होगी अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से सुभिता रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। मनोरंजन के अवसर बनेंगे। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। पिता को लेकर चिंता रह सकती है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।वहीं सप्ताह के अंत में परिस्थितियों में सुधार होगा तथा आपके भाग्य बाल में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद फरोख्त के योग बनेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। आलस और प्रमाद की अधिकता रह सकती है। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। पिता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

धर्म से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button