
Weekly Horoscope 20-26 March : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक इस हफ्ते मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है, जबकि मिथुन राशि वालों को अधीनस्थ कर्मचारियों से फायदा हो सकता है।
मेष : शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में मन में कुछ उदासी और परेशानियां आ सकती हैं। इस सप्ताह आलस्य और प्रमाद की अधिकता रहेगी। छोटी दूरी की यात्राओं के योग बन सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में सुखद वातावरण रहेगा तथा माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह एक अच्छा समय हो सकता है। यात्रा के योग भी बन सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मेहनत कराने वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंगों के मामलों में यह सप्ताह अच्छा रहेगा, वहीं दांपत्य जीवन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विवाद की स्थिति को त्यागना ही उचित होगा।
वृषभ : यह सप्ताह एक अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। परेशानियां कम होंगे, परंतु मन में एक उदासीनता की भावना बनी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई- बहनों और पड़ोसियों से संबंध मधुर रहेंगे। भूमि, वाहन भवन आदि से लाभ होने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह एक अच्छा समय है। कुछ उपलब्धि हासिल हो सकती है। प्रेम प्रसंग के मामले में भी यह समय अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए इस समय सावधानी से कार्य करना उचित रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय लाभ का है।दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं होगी, परंतु सप्ताह के मध्य में परिस्थितियां काबू में आ जाएंगी। मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आपको विवाद की स्थिति से बचना होगा। छोटे भाई-बहनों या अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ लाभ होने की संभावना है। भूमि, वाहन, भवन आदि खरीदने या बेचने की योजना बन सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह शुभ नहीं है। मन के भटकाव से बचना होगा। प्रेम प्रसंग के मामले में सावधानी से कार्य करने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए इस सप्ताह अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह उन्नति दायक होगा प्रमोशन के योग बन सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह एक अच्छा सप्ताह कहा सकता है। राजकीय काम पूरे होंगे। सरकार की तरफ से लाभ हो सकता है।
कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह एक अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। पिछले सप्ताह की परेशानियां खत्म होंगी। परंतु सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है, लेकिन सप्ताह के अंत में आप परेशानियों पर काबू पा लेंगे। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। यदि किसी भूमि, भवन-भवन या वाहन खरीद-बिक्री के योग बन रहे हैं तो उन्हें टाल देना ही उचित रहेगा। पड़ोसियों या छोटे भाई-बहनों से लाभ होने की संभावना है। प्रेम प्रसंग के मामले में यह सप्ताह शुभ रहेगा सुदूर यात्रा के भी योग बन सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह एक अच्छा सप्ताह है। नौकरी-पेशा व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह आर्थिक जोखिम उठाने का नहीं है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
सिंह : सिंह राशि के जातकों को इस हफ्ते स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में कुछ राहत रहेगी, परंतु अंत में फिर आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की लॉटरी आदि में निवेश न करें। भाई-बहनों और पड़ोसियों से अनबन न करें। भूमि-भवन वाहन आदि से लाभ होने की पूरी संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह प्रतियोगिता से गुजरने का समय है, रिसर्च आदि में लाभ हो सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह एक अच्छा समय है। व्यापारी वर्ग को भी लाभ होने की संभावना है दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।
कन्या : सप्ताह एक अच्छी शुरुआत लेकर आएगा, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाणी पर संयम रखें और खानपान का भी ध्यान रखें। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त की योजना बन सकती है। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह परीक्षा प्रतियोगिता का है। प्रेम के मामलों में यह एक साधारण सप्ताह है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह सुखद रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह विविधताओं से भरा रहेगा। सरकारी पक्ष से लाभ हो सकता है दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
तुला : तुला राशि के जातक अपने मन पर अवसाद हावी न होने दें। सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। मध्य में कुछ राहत मिलने की संभावना है। आपको इस हफ्ते स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। माता को लेकर कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जबकि संतान पक्ष को लेकर कोई चिंता या परेशानी हो सकती है। विद्यार्थी वर्क के लिए यह सप्ताह थोड़ा कठिन है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सतर्कता रखने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह अच्छा समय है। पदोन्नति के भी अवसर बन सकते हैं। व्यापारी वर्ग को इस समय रिस्क नहीं उठाने की सलाह दी जाती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। सप्ताह के मध्य में कुछ अवसाद या परेशानी आ सकती है। अंत आते-आते आप उन पर काबू पा लेंगे। आपको वाहन आदि संभलकर चलाने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह एक अच्छा सप्ताह है। कुछ अवॉर्ड आदि भी मिल सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह खुशियों वाला है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह एक अच्छा समय है। आलस्य प्रमाद की अधिकता रहेगी। व्यापारी वर्ग के सामने कोर्ट कचहरी आदि के मामले आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में सतर्क रहने की आवश्यकता है।
धनु : धनु राशि के जातकों के लिए यह एक अच्छा सप्ताह है। परंतु, सप्ताह के आखिर में कुछ परेशानी आ सकती है। आप अपनी वाणी से बिगड़े हुए कार्य बना लेंगे। वाहन भवन की खरीद-फरोख्त के योग बन सकते हैं। उनसे लाभ होने की भी पूरी संभावना है। विद्यार्थी वर्ग को आलस और प्रमाद से बचना होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में इस हफ्ते सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय मेहनत का रहेगा तथा दांपत्य जीवन में बचना रहेगा।
मकर : मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। पिछले सप्ताह की परेशानियों से निजात मिलेगी। मनोबल ऊंचा रहेगा। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। छोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं। भूमि वाहन भवन आदि के संबंध में कोई भी जोखिम न उठाएं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह शुभ नहीं है। विद्यार्थी वर्ग को भी आलस और प्रमाद से बचना होगा। व्यक्तियों के लिए कार्य स्थल पर कार्य की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी व्यापार के लिए शुभ समय है।
कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानी के साथ शुरू होगा। परंतु, सप्ताह के मध्य में मुश्किलों का समाधान हो जाएगा। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। वाणी में संयम रखें। छोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। माता को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। भूमि वाहन भवन आदि के फैसलों को कुछ समय के लिए टाल देना उचित रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह मेहनत का समय रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सावधानी रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह एक अच्छा समय है। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह समय उन्नति दायक है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
मीन : राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। सप्ताहांत तक यह काबू में आ जाएंगी। आपका मनोबल बढ़ा-चढ़ा रहेगा तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। खान-पान में संतुलन बनाकर रखें। छोटे भाई- बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से सावधान रहें। घर में मांगलिक वातावरण के अवसर बन सकते हैं। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। भूमि वाहन भवन के रुके हुए वादे पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए एक अच्छा समय है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के अवसर बनेंगे। अधिकारियों की कृपा रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यही शुभ समय है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक निवेश में जोखिम को लेकर सावधान रहें।
यह भी पढ़ें धर्म और विज्ञान : परमाणु रिएक्टर की तरह ही असीम ऊर्जा का स्रोत है शिवलिंग, जानें क्यों चढ़ाते हैं जल