ताजा खबरधर्म

Weekly Horoscope : इस राशि के जातकों को राजनीति के क्षेत्र में मिलेंगे नए अवसर, जानिए क्या है आपकी राशि में खास

Weekly Horoscope 16 July to 22 July 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक, इस हफ्ते कर्क राशि वालों को राजनीति के क्षेत्र में नए अवसर तथा नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं कन्या राशि वालों को भूमि, वाहन, भवन आदि के सौदों को टाल देना उचित होगा, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।


मेष : मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपना मनोबल बनाए रखें। आपकी वाणी प्रभावशाली होगी। छोटे भाई-बहन तथा अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में कलह आदि की संभावना है। आय में रुकावट रहेगी।

वृषभ : वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। मन में उत्साह रहेगा, अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खानपान का भी विशेष ध्यान रखें। मन में व्यर्थ की चिंता तनाव हावी ना होने दें। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर में मांगलिक वातावरण रह सकता है। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए चिंता और तनाव का समय रह सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। इस सप्ताह आप इन्फेक्शन आदि की बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा अपने खर्चों पर भी नियंत्रित करने की कोशिश करें।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपके आत्म बल में वृद्धि होगी। आपका मान सम्मान बढ़ाने के योग हैं। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं है। सतर्क रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपके कार्य के साथ-साथ मनोरंजन के भी अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह आय के अवसर बनेंगे। परंतु, परेशानियां भी साथ-साथ चलेंगी।

कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। पिछले सप्ताह की परेशानियां यथावत बनी रह सकती हैं। परंतु, सप्ताह के मध्य में आप उन पर काबू पा लेंगे और आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आपका मनोबल भी बढ़ेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग और लाभ प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद स्वरूप को फिलहाल टाल देना ही उचित होगा। माता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए भी यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह तरक्की के अवसर बन सकते हैं। राजनीति आदि के क्षेत्र में है, उनको नए अवसर तथा नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। खुद को व्यर्थ की चिंता परेशानी से दूर रखना होगा।

सिंह : सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ अड़चन या परेशानी आ सकती है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उन पर काबू पा लेंगे। इस सप्ताह आपके मन में नित नए विचार आएंगे। कार्य और आराम के बीच आपको चुनाव करना मुश्किल होगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। छोटे भाई-बहन अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग रहेगा। माता की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद प्रयुक्त से लाभ होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मेहनत भर रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में इस सप्ताह सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। यह सप्ताह शुभ फलदायक रह सकता है। व्यापारी वर्ग को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में कलह से बच कर रहे। इस सबका यदि धार्मिक यात्रा का अवसर मिले तो उसे अवश्य ही पूरा करें।

कन्या : कन्या राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। परंतु, सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें, खान-पान का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ से संबंधित तकलीफ हो सकती है। छोटे भाई, बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा तथा यात्रा की योग बन रहे हैं उनसे आपको लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। भूमि, वाहन, भवन आदि के सौदों को टाल देना उचित होगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है। व्यर्थ विवाद से दूर रहे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मेहनत का रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह आर्थिक जोखिम उठाने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में क्लेश की स्थिति को टाल देना ही उचित होगा। इस सप्ताह में वृद्धि हो सकती है।

तुला : तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी। पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। परंतु, मन में एक चिंता और अवसाद की स्थिति बनी रह सकती है। आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। छोटे, भाई-बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भूमि, वाहन, भवन आदि से परेशानी आ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए भी यह सप्ताह अप्रत्याशित रूप से अच्छा या बुरा हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। तरक्की की योग बन सकते हैं। परंतु, आपके कार्यक्षेत्र की राजनीति से स्वयं को बचाना होगा। व्यापारी वर्ग को आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। कुछ परेशानी पिछले सप्ताह की साथ चल सकती है। परंतु, सप्ताह के मध्य में आप उन पर काबू पा लेंगे और आपका भाग्य उदय होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ तनाव रह सकता है। माता की तरफ से अनुमान हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। व्यापारिक विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कष्टदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग को सरकारी पक्ष से लाभ होगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें।

धनु : धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी आ सकती है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उन पर काबू पा लेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी आ सकती है। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त को टाल देना उचित होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह आर्थिक जोखिम उठाने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में कलह की स्थिति को टाल देना ही उचित होगा।

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह की शुरुआत तो ठीक रहेगी। परंतु, सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपना मनोबल बनाए रखें अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई, बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी आ सकती है। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त को पूरी तरह से टाल देना ही समझदारी रहेगी। माता की तरफ से चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है, जो रिसर्च आदि कर रहे हैं उनको मनोकूल सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। इसलिए सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपना मनोबल बनाए रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें। छोटे भाई, बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग रहेगा। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मेहनत भरा रह सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।

मीन : मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। बेवजह परेशानियां आएगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में आप उन पर काबू पा लेंगे तथा परिस्थितियों अनुकूल होने लगे तथा आंख और मुंह संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। यात्रा के अवसर बनेंगे। इस सप्ताह आपको जुए, सट्टे, लाटरी आदि से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

संबंधित खबरें...

Back to top button