
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अब ठंड का असर कम होने लगा है। दो महीने तक चली कड़ाके की सर्दी खत्म होने के बाद भी जनता को सुबह और रात के समय थोड़ी ठंड झेलनी पड़ रही है। हालांकि, धूप के खिलने से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच मौसम में एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है, मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।
इन राज्यों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज कई राज्यों में बारिश होने वाली है। जिन राज्यों में आज मौसम बदलेगा, उनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि शामिल हैं। इसके अलावा, आने वाले दिनों में दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। IMD ने बताया है कि 19 और 20 फरवरी को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तेज सतही हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।
आज कहां कितना रह सकता है तापमान?
यहां बारिश की संभावना
- आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, सिक्किम, असम में हल्की बारिश हो सकती है।
- अंडमान निकोबार आइलैंड में अगले तीन दिनों तक बारिश होगी और फिर उसके बाद कमी आएगी।
ये भी पढ़ें- इंदौर : देश के सबसे स्वच्छ शहर को एशिया के सबसे बड़े CNG प्लांट का तोहफा, PM मोदी कल करेंगे लोकार्पण
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार
जम्मू, लेह आदि जैसी जगहों पर ठंड बरकरार रहेगी। लेह में आज भी कड़ाके की ठंड पड़ती रहेगी। वहीं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 17 और 18 तारीख को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।