राष्ट्रीय

गर्मी का सितम : दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले 5 दिन चलेगी ‘लू’, जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

देश के कई हिस्सों में इन दिनों गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इसके साथ ही लू ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी भारत, मध्य भारत और पश्चिमी भारत में अगले पांच दिनों तक लू चलने के आसार जताए हैं। इसके साथ ही इन राज्यों में तापमान भी बढ़ेगा।

दिल्ली में आज हीट वेव का कहर

दिल्ली-एनसीआर में मार्च महीने के बचे अगले दो दिन गर्मी के लिहाज से भारी पड़ने जा रहा है। IMD के मुतबिक मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में हीट वेव यानी लूर चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है या उसके पार जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अगले दो दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले सोमवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया और अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यहां जानें अपने शहर का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 22.0 40.0
श्रीनगर 8.0 26.0
अहमदाबाद 21.0 40.0
भोपाल 20.0 39.0
चंडीगढ़ 18.0 37.0
देहरादून 18.0 37.0
जयपुर 24.0 40.0
शिमला 18.0 28.0
मुंबई 24.0 36.0
लखनऊ 19.0 40.0
गाजियाबाद 22.0 38.0
जम्मू 19.0 35.0
लेह 2.0 14.0
पटना 20.0 38.0

यहां चलेगी लू

  • मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में लू चलेगी।
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और राजस्थान में भी अगले 4 से 5 दिनों तक लू चलेगी। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
  • अगले दो दिनों तक जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश और गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ क्षेत्र में लू चलने का अनुमान है।

  • हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल का गंगा क्षेत्र, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 30 मर्च से लेकर 1 अप्रैल तक बेहद अधिक लू चलने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में तापमान में बढ़तरी लगातार दर्ज की जा रही है।

ये भी पढ़ें- आज फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम, दिल्ली में पेट्रोल का शतक पूरा; जानें नए रेट्स

इन राज्यों में होगी बारिश

देश के विभिन्न हिस्सों में रोजाना बारिश होती है। इसी तरह आज भी कई जगह बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल और लक्षद्वीप व पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका है।

ये भी पढ़ें- दो दिन तक Bharat बंद: सड़कें खाली… रेलवे ट्रैक पर दिखी भीड़, भारत बंद का बैंकिंग सहित कई सेवाओं पर असर

संबंधित खबरें...