राष्ट्रीय

Weather Update : अगले पांच दिन ठंड से राहत नहीं, दिल्ली समेत कुछ राज्यों में बारिश की संभावना; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

देश में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। ज्यादातर उत्तर भारत राज्यों में कोहरे और ठंड की दोहरी मार पड़ रही है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य उत्तर भारत वाले राज्यों में शीतलहर चल रही है।

आज कहां हो सकती है बारिश

आज भी कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम जैसे पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। पंजाब के कुछ जगहों में भी आज हल्की बारिश की आशंका है।

इन राज्यों में 23 जनवरी तक हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी तक बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। बारिश के साथ ही इन राज्यों का न्यूनतम पारा भी 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं अगले दो दिन पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार में घना कोहरा रहने के आसार हैं।

आज कहां कितना रह सकता है तापमान

यलो अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने के मुताबिक आगामी दिनों में बादल छाए रहेंगे और ठंड का प्रकोप अभी जारी रहेगा। 18 जनवरी को होने वाला पश्चिमी विक्षोभ अब 21 जनवरी के आसपास सक्रिय होगा। जिसकी वजह से शुक्रवार से रविवार तक बारिश की संभावना बन रही है। 22 जनवरी के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

जम्मू में हल्की बारिश व हिमपात

कश्मीर में लगातार चल रही बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो गया है। जम्मू संभाग के बीच मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ी है। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश और हिमपात की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी आज ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ को समर्पित पहलों की करेंगे शुरुआत, साल भर चलेंगे कार्यक्रम

राजस्थान में सर्दी का सितम जारी

राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, हालांकि इसमें एक दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार आने वाले दो तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों में ठंड बढ़ सकती है साथ ही तेज हवाएं चलने के भी अनुमान लगाए गए हैं।

 

संबंधित खबरें...

Back to top button